एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता आये एक छत के नीचे, भाजपा ने बुलाई शहर कार्यकर्ताओ की बैठक, एकजुट होकर चुनाव लड़ने का किया आह्वान, देखे वीडियो

Published on: October 12, 2023

द खबर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में आज कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आगामी चुनावों को लेकर हुई। बैठक में आज सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से भाग लिया। कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के आह्वान किया। सभी ने एकजुट होकर चुनाव लड़कर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।

भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़ ने भाजपा जीत तक नही थकने का संकल्प दिलाया। साथ ही हर कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनकर आगे बढ़ना होगा। थानमल भाटी, गौरीशंकर माली, संजय शर्मा, लीलाधर बोथरा, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया और पार्टी आलाकमान का आभार जताया कि उन्हें चुनाव की तैयारियों के लिये इतना वक़्त दे दिया कि वो पूरे जोरशोर से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है। कार्यकर्ता जब मजबूत रहेंगे तब प्रत्याशी अपने आप मजबूत बनेगा। कांग्रेस की निवर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए सारस्वत ने कहा कि राजस्थान की ये सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। राज्य में बेरोजगारी, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार बढ़ा ही है। कांग्रेस ने अपने किये वादे नहीं निभाये। किसानों का कर्जा माफ नही किया। बेरोजगारों को न नौकरी और न ही भत्ता दे पाई है ये सरकार।

आज की मीटिंग में सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने चुनावी हुंकार भरी

भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत ने किया कार्यकर्ताओ को संबोधित, एकजुटता का दिया संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment