एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न…जिला स्तर पर 8653 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Published on: October 6, 2023

द खबर एक्सप्रेस 06 अक्टूबर 2023। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन शुक्रवार दोपहर बारह से एक बजे तक किया गया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बीकानेर जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के सहयोग से संचालित इस परीक्षा में बीकानेर जिले के 128 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 5 से 12 तक आठ वर्गों के 8751 छात्र छात्राओं का पंजीयन किया गया था जिसमें से 8653 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। तहसील स्तर पर श्रीडुंगरगढ़, नोखा, श्रीकोलायत, दंतौर-पुगल, लूनकरनसर तहसील तथा बीकानेर शहर सहित कुल 128 सरकारी एवं गैरसरकारी विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये गये।
परीक्षा के जिला कार्यालय सचिव प्रवीण तंवर ने बताया कि गत 26 वर्षों से केन्द्र तथा राज्य सरकार के सहयोग से संचालित यह परीक्षा देश के इक्कीस राज्यों की नौ भाषाओं में आयोजित की जाती है। जिसमें एक लाख से अधिक विद्यालयों सहित पांच हजार से अधिक महाविद्यालयों के नब्बे लाख से अधिक छात्र छात्रायें परीक्षा में भाग लेते हैं। जिसमें सर्वाधिक 12 लाख से अधिक छात्र छात्रायें राजस्थान प्रदेश से परीक्षा देकर देशभर में प्रथम स्थान पर कायम है।
गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर की प्रावीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी नौ वर्गों के 168 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, साहित्य, शील्ड तथा नगद राशि के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रत्येक जिले से चयनित संस्था प्रधानों तथा उत्कृष्ट शिक्षकगणों को जिला एवं प्रदेश स्तर पर शिक्षक गरिमा सम्मान प्रदान किये जायेंगें।
परीक्षा समिति के सदस्य शिक्षाविद् मधुबाला शर्मा, जिला समन्वयक करनीदान चौधरी, राजेन्द्र दुबे, तुलसीनाथ तंवर, जवाहरलाल गंगल, रमेश चौधरी, डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत, शिवनरेश सिंह चौहान, दिनेश कुमार जस्सू नोखा, जितेन्द्र टाक श्रीडुंगरगढ, सुभाष सारस्वत दंतौर, रामलाल बामनियां श्रीकोलायत तथा भत्तमाल सारस्वत लूनकरनसर ने परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित

श्रीडूंगरगढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से शुक्रवार को यहां की सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में विद्यालय के कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।परीक्षा में तहसील,जिला एवं प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को नकद पारितोषिक,शील्ड,साहित्य एवं प्रमाण पत्र से गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तर पर आयोज्य कार्यक्रम में सम्मानित किये जायेंगे।इस दौरान शिक्षक परमेश्वर टाक, नदीम चेजारा, मनीषा दर्जी, नेहा स्वामी, पूजा सिखवाल, निशा राजपूत, श्रीमती नीतू सोनी एवं अंकिता प्रजापत ने सहयोग किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment