एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अपने वाहनों में आज ही भरवा ले पेट्रोल, आज 10 बजे तक ब्लेक आउट, एक अक्टूबर पूर्णतया बन्द, 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

Published on: September 30, 2023

द खबर एक्सप्रेस 30 सितंबर 2023। राजस्थान पेट्रोल पम्प एसोसिएशन ने विगत दिनों हड़ताल करने पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने उनकी मांगों को मानते हुए टेक्स विसंगति को दूर करने के लिए एक कमेटी बनाने का वादा किया था लेकिन आज तक सरकार ने इस पर कोई कार्यवाही नही की है। जिसके कारण राजस्थान पेट्रोल पम्पो ने हड़ताल का आह्वान किया है। आज 30 सितम्बर तक शाम 8 बजे से 10 बजे तक हर पेट्रोल पंप पर ब्लेक आउट होगा। बिजली पूरी तरह से बन्द होगी। कल 1 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पेट्रोल उत्पादों का क्रय – विक्रय नही किया जाएगा। मांगे नही मानने पर 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

क्या है पम्प मालिको की मांगें…?

श्रीडूंगरगढ़ आडसर के बालाजी पेट्रोल पंप के संचालक दिलीप इन्दोरिया ने बताया कि जब देश मे एक संविधान एक कानून है अब एक देश एक चुनाव की अवधारणा पर चर्चा हो रही हैं तो पेट्रोल उत्पादों पर टैक्स हर राज्य में अलग अलग क्यो…? राजस्थान के पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा में वेट कम है जिस वजह से वहाँ पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होने से उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है लेकिन राजस्थान सरकार ने पेट्रोल उत्पादों पर वेट बढ़ा रखा है जिस कारण यहाँ पडौस के राज्यो से ज्यादा महंगाई है। इन्दोरिया ने कहा कि सरकार ने अपने किये वादे पर आज कोई कार्यवाही नही की है। पिछले दिनों हुई हड़ताल के बाद सरकार ने एक कमेटी बनाकर इसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार अभी तक कुछ नही कर रही हैं। इस कारण पेट्रोल पंपों के मालिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल, ब्लेक आउट का फैसला लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment