एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

28 सितम्बर को आज छात्रावास में आयोजित होगी सामान्य ज्ञान- भाषण एवं कविता प्रतियोगिता, लोकनायक स्व. लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कल

Published on: September 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज 28 सितम्बर को सामान्य ज्ञान, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता आयोजित होगी। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि प्रतिभाओ को बढ़ावा देने के लिए लोकनायक स्व. लूणाराम जी सारण कि 27वीं पुण्यतिथी पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 6 से 14 , 15 से 18 एवं 19 से अधिक आयु वर्ग के अनुसार परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त एवं भाषण व कविता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान विजेताओं को 29 सितम्बर को श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र संस्था की ओर से प्रदान किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है एवं विभिन्न कार्यों के अलग अलग प्रभारी बनाए गए है। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू, चान्दराम चाहर, सुभाष पुनियाँ, ईश्वरराम गरुवा, भंवरलाल जाखड़, कुम्भाराम घिंटाला, लेखराम गोदारा, रामनिवास धतरवाल, जैसाराम भादू, सुशील सेरडिया कार्यक्रम की व्यवस्थाओ को संचालित कर रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment