एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, बैक पेन में मिलेगा आराम

Published on: September 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 सितंबर 2023। पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत अक्सर लोगों को रहती है, जिसके कारण काम करना भी मुश्किल हो जाता है। कैल्शियम की कमी और कमजोर हड्डियों के अलावा ऑफिस में घंटो काम करने और गलत पोजिशन में बैठने के कारण भी दर्द की समस्या हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए यहां हम आपको 5 ऐसे तेल बता रहे हैं जिन्हें लगाकर मसाज करने से आपको दर्द में आराम मिलेगा और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होगा।

पीठ दर्द के लिए तेल

सरसों तेल में लहसुन

सरसों का तेल और लहसुन लगभग हर घर की किचन में होता है। कमर दर्द के लिए आप 4 चम्मच सरसों के तेल में 4 लहसुन की कलियां डालकर अच्छे से पकाएं। जब तेल गुनगुना हो तब इससे पीठ पर अच्छे से मसाज करें।

सरसों तेल में अजवाइन

कमर दर्द में सरसों-अजवाइन का तेल फायदा करता है। इसे बनाने के लिए 3 चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच अजवाइन डालकर पकाएं और फिर जब तेल हल्का गुनगुना रह जाए तब इससे मालिश करें।

जैतून का तेल

कमर दर्द में जैतून के तेल से भी राहत मिलती है। मसाज करने के लिए पहले तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर धीरे-धीरे दर्द वाली जगह पर मालिश करें। 

नारियल के तेल में लहसुन

लहसुन को नारियल के तेल में पकाकर बनाया गया तेल भी दर्द से छुटकारा दिलाता है। इसे बनाने के लिए आप 4 चम्मच नारियल के तेल में 3 लहसुन की कलियों को तब तक पकाएं जब तक कि ये काली न पड़ जाएं। जब ये तेल हल्का गर्म हो तब ही इससे मसाज करें आपको आराम मिलेगा।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल हल्का गर्म करके मसाज करने से कमर दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा आप बादाम के तेल को भी हल्का गुनगुना करके मसाज कर सकते हैं। 

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति, सांस के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

उपजिला अस्पताल में दानदाता ने दिए चिकित्सीय उपकरण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Leave a Comment