एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

“जागरूक मतदाता सशक्त लोकतंत्र” मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्षेत्र के विद्यार्थियों ने समझी मतदान प्रक्रिया

Published on: September 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 27 सितंबर 2023। राजस्थान निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देश पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी द्वारा गठित मतदाता जागरूकता की एम डी वी टीम गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाली नोखा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों उत्तमामदेसर और साधासर की राउमावि साधासर और राउमावि उत्तमामदेसर पहुँची और विद्यार्थियों को ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों द्वारा मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। नौरतमल शर्मा ALMT, सहीराम भामू ALMT, किशोरी लाल मीणा द्वारा ईवीएम मशीन वीवीपीएटी मशीन के साथ विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी सहित मतदान प्रक्रिया समझाई।

किशोरी लाल मीणा ने मतदाता शपथ दिलवाई। स्कूल विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। राउमावि साधासर के प्रिंसीपल हेतराम घुघरवाल ने निर्वाचन विभाग के आगामी नवाचारों के बारे में बताया। राउमावि उत्तमामदेसर में बी एल ओ रामनिवास मूँड ने नए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

Leave a Comment