एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को आयेंगे राजस्थान, बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे

Published on: September 26, 2023

द खबर एक्सप्रेस 26 सितंबर 2023। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ दिनांक 27 सितंबर, 2023 को राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति झुंझुनू, बाड़मेर, बीकानेर तथा जोधपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति नई दिल्ली से राजस्थान पहुंचेंगे जहां सबसे पहले वह बिट्स पिलानी संस्थान आएंगे और वहां उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगें और वहां ICAR के मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे तथा कृषि वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ बाड़मेर के लिए रवाना होंगे जहां वह गुड़ामालानी में ICAR के श्री अन्न (बाजरा) अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे और कृषि वैज्ञानिकों एवं लोगों से विमर्श करेंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का खेतारामजी की पोल स्थित ब्रह्मा जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी है।तत्पश्चात् उपराष्ट्रपति जोधपुर पहुंचेंगे और वहां नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment