एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान मिशन 2030 संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की तैयारी बैठक आयोजित…

Published on: September 26, 2023

द खबर एक्सप्रेस 26 सितंबर 2023। राजस्थान मिशन 2030 संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का 29 सितंबर को युवाओं तथा नमकीन, भुजिया, पापड़, अचार व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही 29 सितंबर को रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम एमएम ग्राउंड तथा रवींद्र रंगमंच में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने इन आयोजनों से जुड़े सभी अधिकारियों को समय रहते समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रमों के लिए प्रतिभागियों की सूची मंगलवार प्रातः तक उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बैठक, प्रवेश, निकास, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सुरक्षा, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग, संवाद तथा प्राप्त सुझावों को अभियान की वेबसाइट पर अपलोड करने के संबंध में चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट में साफ-सफाई, सुरक्षा आदि विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में पुलिस और प्रशासन से जुड़े विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment