एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पूर्व विधायक ने भाजपा पुनर्वापसी पर मुँह मीठा करवाकर अपने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

Published on: September 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 सितंबर 2023। कल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किसनाराम नाई के फार्म हाउस पर 5 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा में पुनर्वापसी का जश्न पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों का मुँह मीठा करके मनाया। के.आर फार्म हाउस पर क्षेत्र के सभी भाजपा नेता एक मंच पर इकट्ठा हुए और पूर्व विधायक का स्वागत अभिनंदन किया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य भाजपा नेता डॉ.दिलीप सिंह राजपुरोहित धीरदेसर ने स्वागत उद्धबोधन दिया।

कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर बीकानेर देहात जिला प्रभारी ओम सारस्वत, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमसुख सहारण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशन गोदारा, जिला उपाध्यक्ष कुम्भनाथ सिद्ध, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, अशोक भाटी, एडवोकेट डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, पूर्व जिला महामंत्री नितिन नाई, भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं निर्दलीय पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व चैयरमेन राधेश्याम स्वामी, नारायण मोट एवं रामेश्वर पारीक, पार्षद विनोद गिरी गुंसाई, किशन सिंह राजपुरोहित श्रीडूंगरगढ़, मोमासर सरपंच जुगराज संचेती, धनेरू सरपंच मोहनलाल स्वामी, आडसर सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव भगवान जोशी, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, पार्षद राम सिंह राजपुरोहित, झँझेउ सरपंच भंवर सिंह, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, पुन्दलसर सरपंच किशनाराम , सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूल भाटी, सेन समाज के श्रवण नाई मोमासर, विक्रम सिंह तोलियासर, तारानगर विस्तारक द्वाराकाप्रसाद सेन, पूर्णमल स्वामी, मांगीलाल नाई, पूर्व डूंगर कॉलेज अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, भाजपा नेत्री लकेश चौधरी, पूर्व राजलदेसर नगरपालिका चेयरमैन गोपाल मारू, शहर मंडल महामंत्री नंदू नाई, लीलाधर बोथरा, जगदीश गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों को माल्यापर्ण एंव साफा पहनाकर सम्मान किया गया एवं समस्त कार्यकर्ताओ के लिए पूनरासर बालाजी महाराज का सवामणी का प्रसाद रखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment