एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

27 सितंबर को जनहितार्थ सौंपा जायेगा “धर्म-किरण होम्योपैथी आयुर्वेदिक औषधालय”

Published on: September 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र और आसपास के अंचल को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राजस्थान गौरव भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया द्वारा अपने पिता स्व. धर्मचंद्र पुगलिया की पुण्यस्मृति में निर्मित “धर्म-किरण होम्योपैथी आयुर्वेदिक औषधालय” का लोकार्पण समारोह 27 सितंबर, बुधवार को सुबह 9बजे होगा। भीखमचन्द पुगलिया ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में खुद को असुरक्षित महसूस न करे इसलिए तुलसी सेवा संस्थान के माध्यम से एलोपैथी की सुविधा के साथ आयुर्वेदिक और होमियोपैथिक चिकित्सा भी कस्बे में शुरू की जा रही है। सुशीला देवी पुगलिया ने कहा कि हमारा ध्येय सूत्र सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में भीखमचन्द पुगलिया की माता श्रद्धा की प्रतिमूर्ति किरण देवी पुगलिया द्वारा अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के मंत्री मालचंद सिंघी ने बताया कि यह अस्पताल श्रीमद आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान के अंतर्गत संचालित होगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक गिरधारी लाल महिया मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, प्राचार्य डॉ. अतुलसिंह, मुख्य वक्ता के रूप में कोलकाता के प्रकाश चंडालिया शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन साहित्यकार रवि पुरोहित करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment