एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण वितरण शिविर 24 सितम्बर को, ब्लॉकवार आयोजित होंगे शिविर, श्रीडूंगरगढ़ का शिविर पंचायत समिति में

Published on: September 23, 2023

द खबर एक्सप्रेस 23 सितंबर 2023। राष्ट्रीय वयोश्री योजना योजनान्तर्गत एलिम्को के माध्यम से बीकानेर में पूर्व में चिन्हित व एसेसमेन्ट किए जा चुके 440 वरिष्ठ नागरिकों हेतु सहायक उपकरण वितरण शिविर 24 सितम्बर से ब्लॉकवार आयोजित किया जाएगा ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एवं डी पंवार ने बताया कि
राष्ट्रीय वयोश्री योजना में बीकानेर ब्लॉक (शहरी एवं ग्रामीण) का शिविर सावित्री बाई फूले महाविद्यालय स्तरीय महिला छात्रावास, राजकीय महारानी सुदर्शना महाविद्यालय के सामने, बीकानेर में 24 सितम्बर को आयोजित किया जावेगा।

इसी के साथ कोलायत एवं बज्जू ब्लॉक का शिविर पंचायत समिति परिसर, कोलायत में आयोजित किया जावेगा। नोखा (शहरी एवं ग्रामीण) एवं पांचू ब्लॉक का शिविर डॉ.बी.आर.अम्बेडकर राजकीय छात्रावास, रायसर रोड़, नोखा में आयोजित किया जावेगा। श्रीडूंगरगढ ब्लॉक (शहरी एवं ग्रामीण) का शिविर पंचायत समिति परिसर, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया जावेगा। खाजूवाला एवं पूगल ब्लॉक का शिविर डॉ.बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास, पुलिस थाने के पास, पूगल में आयोजित किया जावेगा। लूणकरणसर ब्लॉक का शिविर डॉ.बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास, धानमण्डी रोड़, लूणकरणसर में आयोजित किया जावेगा। सभी वरिष्ठ नागरिकों को मोबाईल पर मैसेज एवं दूरभाष के माध्यम से शिविर के स्थान, समय के सम्बंध में सूचित किया जा रहा है।
इन शिविरों में चिन्हित वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, टेट्रा पोड आदि वितरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी पंचायत समिति एवं शहरी क्षेत्र में जिला स्तर एवं नगर पालिका स्तर पर 25 जुलाई 2022 से 05 अगस्त 2022 तक कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हेतु एसेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया था। इन एसेसमेंट शिविरों में 440 वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हिकरण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment