एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थानी भाषा अकादमी पुरस्कारों के आवेदनों की अंतिम तिथि 29 सितंबर…

Published on: September 22, 2023

द खबर एक्सप्रेस 22 सितम्बर 2023। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 के तहत अकादमी के विभिन्न पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पुरस्कारों के आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2023 है, इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने बताया कि साहित्यकारों के व्यापक हित को देखते हुए अकादमी के उक्त तीन वर्षों के पुरस्कारों के तहत जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार तथा रावत सारस्वत साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार के पूर्व में जारी आवेदन नियमों में आंशिक संशोधन किया गया है। अब जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार में डिमाई साईज की कम से कम 32 पृष्ठों की पुस्तक तथा रावत सारस्वत साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार हेतु भी डिमाई साईज की कम से कम 32 पृष्ठों की पत्रिका स्वीकार की जाएगी। इसके साथ ही सभी पुरस्कारों के नियमों व प्रपत्रों की जानकारी अकादमी की वेबसाइट https://artandculture.rajasthan.gov.in/rbssa तथा अकादमी फेसबुक Rajasthani Bhasha Sahitya से व अकादमी कार्यालय से भी कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment