एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शहर में होंगे आज दो बड़े धार्मिक आयोजन, माजीसा मां और कान्हकंवर भोमिया जी महाराज का होगा भव्य जागरण

Published on: September 22, 2023

द खबर एक्सप्रेस 22 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहर में आज दो बड़े धार्मिक आयोजन होंगे। कस्बे की घुमचक्कर रोड AU बैंक के पास श्री कान्हकंवर भोमिया जी महाराज का भव्य जागरण होगा जिसमें क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मायरा वाचक और विख्यात भजन गायक पं कैलाश सारस्वत भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। इनके साथ बीदासर के प्रसिद्ध गायक मनोजनाथ भी भक्ति रस की गंगा बहायेंगे। इस जागरण के आयोजक मनोज सुनार ने बताया कि इस भव्य आयोजन में सजीव झांकियों का दर्शन होगा और भक्तों पर पुष्पवर्षा की जायेगी।

धार्मिक आयोजनों की इसी कड़ी में दूसरा विशाल और भक्तिमय आयोजन कस्बे के कालुबास स्थित दधिमथी माताजी के मंदिर के पास होगा। माँ स्वरूप कंवर बाईसा के 335वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में माजीसा माँ का विशाल जागरण का आयोजन होगा जिसमें राजस्थान के सुविख्यात भजन गायक अमृत राजस्थानी द्वारा माजीसा मां के भजनों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment