एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जोधपुर में गरजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा – कांग्रेस और गद्दार एक ही शब्द, इस बार वोटर कर देंगे सफाया, देखे वीडियो

Published on: September 21, 2023

द खबर एक्सप्रेस 21 सितंबर 2023। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। वह जोधपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- राहुल गांधी कहते हैं कि तेलंगाना में हमारी सरकार आने के बाद हम महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये डालेंगे… अगर आप तेलंगाना में यह वादा कर रहे हैं तो मेरा सवाल है कि राजस्थान में ऐसा क्यों नहीं करते जहां पहले से ही आपकी सरकार है? कांग्रेस को तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये डालने का काम कर देना था। कांग्रेस और गद्दार दो अलग-अलग शब्द नहीं एक ही शब्द है ।

हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे कहा- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को बड़े-बड़े विज्ञापनों पर पैसा बर्बाद करने के बजाय, उन किसानों को फंड देना चाहिए, जिन्हें उन्होंने कर्ज माफी के नाम पर धोखा दिया है। गहलोत को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। किसान हमें भोजन उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। गहलोत ने किसानों को धोखा देकर पाप किया है। गहलोत जी आप मोबाइल फोन बांटकर इस पाप की भरपाई नहीं कर सकते हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राजस्थान में डीजल पेट्रोल की ऊंची कीमतों को लेकर भी अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपया 45 पैसा है। वहीं गुवाहाटी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98 रुपए है। मतलब असम और राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 10 रुपये का अंतर है। असम को राजस्थान की तुलना में ज्यादा पैसों की जरूरत है। फिर भी हमारी सरकार ने तय किया है कि जनता पर ज्यादा बोझ नहीं डालना है। इसी वजह से हमले पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि उनकी सरकार ने लोगों को मोबाइल बांटे और आर्थिक मदद की। लेकिन मेरा मानना है कि एक हाथ से लूटकर दूसरे हाथ मदद करना उचित नहीं है। आप एक हिंदू हैं। दान दक्षिणा दिल से दिया जाता है। असम के सीएम ने कहा कि मैंने असम चुनाव में वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर माताओं के लोन माफ कर दिए जाएंगे। पहले साल में एक लाख लोगों को रोजगार देंगे। हर महीने माताओं के खातों में 12 सौ रुपये दिए जाएंगे। कांग्रेस ने हमारे वादों को चुनौती दी थी।

कांग्रेस ने कहा था कि जब राजस्थान नहीं कर पा रहा, महाराष्ट्र नहीं कर पा रहा तो असम कैसे कर पाएगा। लेकिन हमारी सरकार ने कर दिखाया। इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को विकास और गरीबों को राहत देने का दिखावा करने का नाटक बंद करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। राजस्थान तुष्टिकरण के मसले पर कर्नाटक से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रथम स्थान पाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment