ट्रांसफॉर्मर के लिए सरपंच प्रतिनिधि के साथ ऊर्जामंत्री भंवरसिंह भाटी से मिले ग्रामवासी, 3.15mva की जगह 5mva के ट्रांसफॉर्मर की तत्काल स्वीकृति

द खबर एक्सप्रेस 20 सितंबर 2023। क्षेत्र के गांव सेरुणा का द्वितीय जी.एस.एस का ट्रांसफॉर्मर दो दिनों से जला हुआ था। जिसके लिए विभाग को कई बार सूचना देने पर भी नही बदला गया। ग्रामवासियों ने ऊर्जामंत्री भंवरसिंह भाटी के साथ मुलाकात कर अपनी समस्या बताई और उन्हें 3.15 mva ट्रांसफॉर्मर जल जाने की सूचना दी तथा किसानों को हो रही बिजली की कमी के कारण जल्दी ही नया 5mva का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की। सेरूणा गांव के प्रतिनिधि मंडल की मांग पर ऊर्जा मंत्री ने तत्काल प्रबंध निदेशक जो.वि.वी.नि. लिमिटेड से दूरभाष पर बात करके जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगाने की बात करके तत्काल स्वीकृति दिलाई और जल्द ही 5mva ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त मुख्य अभियंता भारद्वाज से भी मिला जिन्होंने जल्दी ही ट्रांसफॉर्मर भिजवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में भरत सिंह एडवोकेट( सरपंच प्रतिनिधि), प्रेम भादू, इमरताराम साईं, मूलाराम गोदारा, गजानन्द शर्मा, रघुवीर सिंह, रणवीरसिंह एडवोकेट आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

\"\"

Leave a Comment