एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

23 सितम्बर को होगा प्रदेश कांग्रेस के नवीन मुख्यालय का शिलान्यास, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता चले जयपुर – गोदारा, प्रत्येक ब्लॉक से 250 लोगों को लेकर जयपुर पहुंचना है – बिशनाराम सियाग

Published on: September 20, 2023

द खबर एक्सप्रेस 20 सितंबर 2023। बीकानेर सर्किट हाउस में बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला देहात प्रभारी और पीसीसी महासचिव पूसाराम गोदारा के सानिध्य में तथा जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी नए मुख्यालय भवन के शिलान्यास अवसर पर आगामी 23 सितम्बर को अधिकाधिक संख्या में जयपुर पहुँचने का आह्वान किया।

राहुल गांधी करेंगे शिलान्यास
बैठक को संबोधित करते हुए जिला देहात कांग्रेस प्रभारी पूसाराम गोदारा ने कहा कि आगामी 23 सितम्बर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नए मुख्यालय का शिलान्यास पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर बूथ,मण्डल, ब्लॉक व जिले की तमाम कार्यकारिणी, समस्त अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी, पंचायतीराज प्रतिनिधियों, पूर्व और वर्तमान विधायकों, निकाय प्रतिनिधियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इस शिलान्यास कार्यक्रम में पहुँचना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 250 लोगों को लेकर जयपुर पहुंचना है।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मीटिंग में पीसीसी सचिव व विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर, अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, बीकानेर पं स प्रधान लालचन्द आसोपा, पूर्व प्रधान सूरजमल, बृजलाल गोदारा, रायसिंह गोदारा, तेजाराम धतरवाल, शिवराज गोदारा, भँवर लाल गोर्छिया, श्रीकृष्ण गोदारा, पूनमचंद भाम्भू, रामलक्ष्मण, हरिराम बाना, केशराराम गोदारा, डॉ राजेन्द्र मूण्ड, सुषमा बारूपाल, नारायण कस्वां, राजपाल कुलहरि, रामेश्वर लाल गोदारा, सीताराम डूडी, आनन्द सिंह सोढा, मूलाराम भादू, मुकननाथ सिद्ध सहित समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी,पीसीसी व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment