एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कोर्ट परिसर में गालियां निकालने, जान से मारने की धमकी देने पर राजेंद्र मेघवाल नोसरिया एवं उनके पिता पर मुकद्दमा दर्ज

Published on: September 20, 2023

द खबर एक्सप्रेस 20 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के गांव नोसरिया निवासी हुकमाराम पुत्र गोरधन बावरी ने मंगलवार को जरिये इस्तगासा मुकद्दमा दर्ज करवाया कि उसका एक मुकद्दमा 504/23, तीन सितंबर को राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया के खिलाफ एक मुकद्दमा दर्ज करवाया था। जिसके कारण 4 सितम्बर को राजेन्द्र नोसरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। मैं 5 सितंबर को जब अपने वकील से मिलने कोर्ट आया तो कोर्ट में प्रवेश करते ही गाड़ियों के पास खड़े राजेन्द्र के पिता श्रवणराम ने हाथ में लाठी लेकर मुझे मुकद्दमा उठाने के धमकाया, मुझे गन्दी गालियां निकाली और जान से मारने की धमकी दी और मेरे पास से जरूरी दस्तावेजो का एक थैला छीन लिया। मेरे शोर मचाने पर कोर्ट में खड़े श्योपालसिंह पुत्र सुमेरसिंह राजपूत व शिवलाल पुत्र बालाराम प्रजापत निवासी मिंगसरिया ने आकर बीच बचाव कर मुझे छुड़ाया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को सौंप दी है।

विदित रहे कि राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया पर पिछले कुछ दिनों में धमकी देने, ब्लैकमेलिंग करने के कई मुकद्दमे दर्ज हो चुके है दो दिन पहले नजदीकी कस्बे बीदासर में भी मुकद्दमा दर्ज हुआ था। राजेंद्र मेघवाल नोसरिया फिलहाल जमानत पर है। नोसरिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

न्यायालय का दुर्लभ न्याय, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत, बाप-बेटे को हिरासत में टॉर्चर कर ले ली थी जान, कोरोना काल मे पुलिसिया अत्याचार की कहानी, जाने क्या था मामला ?

दंगो के आरोपी बरी

श्रीडूंगरगढ़ में भूमाफियाओं का बड़ा खेल: मास्टर प्लान की 150 फीट चौड़ी सड़क ‘गायब’, ​सरकारी मिलीभगत या जनता की आंखों में धूल ?, एक ही खसरा नंबरों पर दो अलग-अलग कॉलोनियों के नक्शे चर्चा में….

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का एक ओर कारनामा, भूखण्ड का नाप गलत लिखकर सरकार को पहुंचा रहे आर्थिक नुकसान या अपनो को फायदा

निःशब्द…..

Leave a Comment