एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गणेशोत्सव की रही मंदिरों में धूम, श्रीराम मंदिर में हुई विघ्नहर्ता मूर्ति की स्थापना, आडसर नवयुवक मंडल ने रखी दस दिवसीय गणपति पूजा, मिंगसरिया में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Published on: September 19, 2023

द खबर एक्सप्रेस 19 सितंबर 2023। गणेश चतुर्थी के दिन आज पूरे दिन कस्बे के गणेश मंदिरों में गणेशोत्सव की धूम रही। कस्बे के बिग्गाबास के दोनों गणेश मंदिर को सजाया गया। विघ्न विनायक के श्रृंगार किया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की अपने भगवान के दर्शनों हेतु आना शुरू हो गया जो देर शाम तक लगातार बना रहा। मंदिरों में सुबह गणेश कथा का श्रवण भक्तों ने किया फिर गणपति के भोग लगाया गया।

श्रीराम मन्दिर में हुई गणेश परिवार की स्थापना

कस्बे के आडसरबास के श्रीराम मंदिर में पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रों के साथ क्षेत्र के प्रकांड पंडितों ने रिद्धि-सिद्धि सहित विघ्न विनायक की मूर्ति की स्थापना गाजे बाजे के साथ की गई। भक्तों ने गणेश कथा का श्रवण पं देवकीनंदन छंगाणी के मुखारविंद से किया।

आडसर नवयुवक मंडल ने की दस दिवसीय गणपति स्थापना

क्षेत्र के गांव आडसर के नवयुवकों ने आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति स्थापना की। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हनुमान सुथार ने बताया कि पुस्तकालय के पास पूर्ण विधि विधान से पं राकेश व्यास ने मोडाराम तर्ड से गणपति स्थापना करवाई। सुथार ने बताया कि इस गणपति पूजन के साक्षी पूरे ग्रामवासी बनेंगे और प्रत्येक दिन गणपति बप्पा की आरती और श्रृंगार होगा। नंदकिशोर सोनी, लक्ष्मणसिंह, कुलदीप राजपुरोहित, किशन नाई, चैनसिंह और पवन उपाध्याय व अन्य युवाओ ने दस दिवसीय गणपति स्थापना और पूजा की व्यवस्था की।

भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आज मिंगसरिया गांव के ठाकुरजी मन्दिर से भोलेनाथ जी की बगीची तक भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। श्री बालाजी धाम के पास भोलेनाथ जी की कुंडिया पर बालाराम जी पुत्र मालाराम जी प्रजापत परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशाल आयोजन विश्व कल्याण के लिए करवाया जा रहा है। आज से आज से 25 सितंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय वाचन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक और धर्म प्रचारक भाई श्री संतोष सागर द्वारा किया जाएगा। मिंगसरिया नोसरीया के ग्रामवासी इस भागवत कथा में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। देखे वीडियो….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment