एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गणेश चतुर्थी कल, राम मंदिर में होगी गणेश मूर्ति स्थापना, कस्बे के मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

Published on: September 18, 2023

द खबर एक्सप्रेस 18 सितंबर 2023। कल विघ्नहर्ता विघ्नविनाशक भगवान गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के गणेश मंदिरों में गणेशोत्सव की धूम रहेगी। मंदिरों का विशेष श्रृंगार किया गया है।

कस्बे के बिग्गा बास पानी की टंकी के पास स्थित पौराणिक गणेश मन्दिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रकांड पंडितों के द्वारा यज्ञ और भगवान गणेश की कथा का आयोजन किया गया है।
मंदिर प्रशासक समिति के कांति उपाध्याय ने बताया कि मन्दिर में हर वर्ष गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे दिन भक्त अपने भगवान के दर्शन के लिये मंदिर में आते है। मंदिर के मुख्य पुजारी पण्डित गिरधर छंगाणी एवं अन्य विद्वान पंडितों द्वारा पांच कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। जिसमें स्थानीय भक्त भाग लेंगे तत्पश्चात गणेश कथा का वाचन किया जाएगा।

गणेश मन्दिर में सुबह कथा और शाम को कीर्तन

बिग्गाबास के ही डागा स्कूल के पास स्थित गणेश मंदिर को सजाया गया है। निज मंदिर के मुख्य पुजारी श्री हेमराज पालीवाल द्वारा सुबह गणेश कथा गणेश भक्तों को सुनाई जाएगी। पूर्व दिन भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर पट खुले रहेंगें। शाम को मंदिर में भक्तों द्वारा भजन – कीर्तन किया जाएगा। कमल पालीवाल ने बताया कि मंदिर में गणेशोत्सव हर साल मनाया जाता है तथा हर वर्ष की गणेश कथा का श्रवण भक्तों द्वारा किया जाता है। मंदिर को रंगबिरंगे फूलों और लाइट्स से सजाया जाता है।

आडसरबास के श्रीराम मंदिर में होगी मूर्ति स्थापना

श्रीडूंगरगढ़ के आडसरबास भेरूजी मंदिर के पास स्थित श्रीराम मंदिर में गणेशोत्सव के पावन पर्व पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति स्थापना की जाएगी। मुख्य पुजारी पं देवकिशन छंगाणी ने बताया कि श्रीराम मंदिर में गणेश भगवान की मूर्ती स्थापना पूर्ण विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रों द्वारा की जाएगी। सुबह गणेश कथा का आयोजन होगा तत्पश्चात भगवान के महाप्रसाद अर्पण होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment