एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विद्यार्थी सीख रहे मतदान की प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता का दे रहे संदेश

Published on: September 18, 2023

द खबर एक्सप्रेस 18 सितंबर 2023। निर्वाचन विभाग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायतों देराजसर, सूडसर, दुलचासर और टेऊ के राउमावि देराजसर ,राउमावि सूडसर, राबाउमावि टेऊ, राउमावि दुलचासर और राबाउमावि दुलचासर में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त मतदाता जागरूकता MDV टीम इवीएम मशीन, वीवीपेट कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट से विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया से अवगत करवाया। ALMT नौरतमल शर्मा ने सर्वप्रथम इस अभियान का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में से अनेकों विद्यार्थी 1 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष की वयस्क आयु पूर्ण करके मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाकर पहली बार मतदाता होने का गौरव प्राप्त करेंगे। इसलिए नये मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी तथा अन्य मतदान संबंधी जानकारियों का होना आवश्यक है। टीम सदस्य ALMT सहीराम भांभू ने ईवीएम मशीनों की कार्यप्रणाली से सभी विद्यार्थियों को अवगत करवाया तथा किशोरी लाल मीणा ने एक- एक करके विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के तहत डेमोंस्ट्रेशन करवाकर दिखाया। राबाउमावि दुलचासर में प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री पुनिया ने जागरूक मतदाता और सशक्त लोकतंत्र के ध्येय को समझाया। सभी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

Leave a Comment