एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नेतोजी के भाजपा पुनर्वापसी पर भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत सम्मान, एकजुटता का दिया संदेश

Published on: September 18, 2023

द खबर एक्सप्रेस 18 सितंबर 2023। क्षेत्र में नेतोजी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज खाटी नेता किसनाराम नाई के 5 साल के निर्वासन के बाद गत दिनों पुनर्वापसी ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। पूर्व विधायक की पुनर्वापसी पर आज भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद विनोदगिरी गुसाई, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद प्रजापत, नगरपालिका के उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार सहित भाजपा के ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्वप्रथम पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने पूर्व विधायक किसनाराम नाई का साफा पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक का स्वागत करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि पार्टी का ये फैसला स्वागत योग्य है। पूर्व विधायक के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी।

पूर्व देहात जिलाध्यक्ष और पूर्व उपप्रधान रामगोपाल सुथार ने कहा कि पूर्व विधायक की पुनर्वापसी से जनता के बीच एकजुटता का संदेश जायेगा। शहर मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब विधानसभा चुनाव बिलकुल नजदीक है सबको साथ मिलकर चुनाव लड़ना है।

पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को आगामी चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस की इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। नाई ने कहा कि पूर्व की बातों को भुलाकर सब कार्यकर्ताओ को भाजपा को विजय बनाने में एकजुट हो जाना चाहिए।

पूर्व विधायक के स्वागत समारोह में एड. डॉ. चंद्रप्रकाश बारूपाल, कुम्भा राम सिद्ध, हेमनाथ जाखड़, लीलाधर बोथरा, मांगीलाल राठी, लक्ष्मी नारायण सेवग, गणेश सिंह बीका, तोलाराम सारस्वत, रामलाल सुथार, महेंद्र सिंह तंवर, गंगाधर शर्मा, जगदीश पारीक, माणक बोहरा, ओमनाथ सिद्ध, थानमल भाटी, आशीष जाड़ीवाल, नितिन नाई, हुलाश मीणा, रूपनाथ सिद्ध, मूलचंद इंदौरिया, सीताराम सुनार, ओम प्रकाश नाई, ओमप्रकाश सोनी, नानू राम स्वामी, अशोक सारण, अर्जुन शर्मा, सुरेंद्र सारण, पवन सैनी, जगदीश गुर्जर, चांद रतन सेठिया, प्रकाश मलघट, मघराज तेजी, बुधाराम सांसी, गोपाल प्रजापत, विक्रम शेखावत, सत्यनारायण नाई, शिव बिहाणी, शिवरतन सिखवाल, फतेह सिंह जांगिड़, अरुण पारीक, श्याम पुरोहित, लोकेश गौड़, हेमराज भादानी, हेमराज बरडिया, राधेश्याम स्वामी, नंदू नाई, नंदू गोदारा, आईदान पारीक, नरेश सोनी, नवरतन राजपुरोहित, नानूराम स्वामी, कृष्ण सिंह राजोतिया, लक्ष्मीनारायण तावणियाँ, फूसराज सुथार, शंकर सुनार, ओम प्रकाश गांधी, रामलाल नाई, कन्हैया लाल नाई, रामलाल माली, रामदयाल प्रजापत, मुखदास स्वामी, पूनमचंद सुथार, गोपी मेघवाल, संदीप कायल, सांवरमल सारस्वत, महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेंद्र चूरा, भवानी तावनियां, शंकर ओझा, भवानी सिंह बीका, गणेश आचार्य, रामलाल सोनी, रामुनाथ जाखड़, राजेन्द्र स्वामी, बद्री प्रसाद तावणियां, पवन धूपड, गौरीशंकर तंवर, कन्हैयालाल गुरावा, अशोक महावर, पेमाराम सांसी, जगदीश गुरावा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment