एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

स्व. अभिजीत पुगलिया की स्मृति सभा का आयोजन सेवा केंद्र में साध्वी श्री सम्पूर्णयशा के सान्निध्य में हुआ

Published on: September 17, 2023

द खबर एक्सप्रेस 17 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र मालू भवन में साध्वी श्री डॉक्टर संपूर्णयशा जी के सान्निध्य में परिवारजनों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं एवं श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में स्व. अभिजीत पुगलिया की स्मृति सभा का आयोजन किया गया।

दो दिन पूर्व ही एक सड़क दुर्घटना में स्व. अभिजीत पुगलिया का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

परिवारजनों साकेत पुगलिया व प्रदीप पुगलिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन को धार्मिक रूप में ही जिया है।
पारिवारिक जनों को संबल हेतु प्राप्त आचार्य श्री महाश्रमण जी, साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभाजी, साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी, साध्वी श्री अर्हत प्रभा जी एवं संवर यशा जी के संदेशों को प्रदीप जी पुगलिया ने पढ़कर सुनाया।
स्व.पुगलिया तेरापंथ युवक परिषद, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, ज्ञानशाला, श्री ओसवाल पंचायत और अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए व्यक्ति थे और इन सभी संस्थाओं में उन्होंने अपने जीवन में तन मन धन से सेवाएं दी।
स्मृति सभा में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विजयराज जी सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल की संगठन मंत्री श्रीमती मंजू झाबक, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष जी नौलखा, ज्ञानशाला से साक्षी दुगड़, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण जी स्वामी श्री ओसवाल पंचायत के मंत्री प्रमोद जी बोथरा ने उनके बारे में अपने संस्मरण को याद करते हुए उनके गुणों को धारण करने को कहा।

सेवा केंद्र में विराजित साध्वी श्री डॉक्टर संपूर्णयशा जी सहित साध्वी वृंद में साध्वी श्री महक प्रभा जी, साध्वी श्री पुनीत प्रभा जी, साध्वी श्री विवेकश्री जी, साध्वी श्री कृष्णा कुमारी जी, साध्वी श्री संपत प्रभा जी साध्वी श्री ललित रेखा जी ने उन्हें याद करते हुए उनके जीवन के गुणों की धरोहर, संस्कारों को पारिवारिक जन में हमेशा विद्यमान रहे और उनकी आत्मा अपने चिर लक्ष्य की प्राप्ति करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment