एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मरुधरा महिला मंच का मातृशक्ति सम्मेलन आज, श्रीडूंगरगढ़ से भी शामिल होगी मातृशक्ति

Published on: September 17, 2023

द खबर एक्सप्रेस 2023। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः ।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः ।।

सनातन धर्म मे नारी को उच्चतम स्थान प्राप्त है। नारी को त्याग, स्नेह, समर्पण की प्रतिमूर्ति माना गया है। वर्तमान परिस्थितियों में आज नारी की स्थिति और दशा पर पुनः विचार करने की जरूरत को देखते हुए ही मरुधरा महिला मंच की स्थापना की गई। मरुधरा महिला मंच बीकानेर विभाग द्वारा आज बीकानेर में रामपुरिया भवन बीकानेर में “मातृशक्ति सम्मेलन” रखा गया है। इस सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ से भी मातृशक्ति दल सम्मिलित होने के लिए रवाना हुआ है। इस सम्मेलन में भारतीय दर्शन में स्त्रियों की स्थिति पर महिलाओं की स्थानीय स्थिति एवं उसके समाधान पर चर्चा होगी। वर्तमान में देश की प्रगति, विकास और उन्नति में महिलाएं किस प्रकार सहयोग दे सकती है, इस पर वक्ताओं के द्वारा विचार व्यक्त किये जायेंगे।

इस मातृशक्ति सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वीरांगनाओं के जीवन परिचय की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही महिला द्वारा बनाये गए स्वदेशी उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment