एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजपूत समाज करेगा अपनी प्रतिभाओं का सम्मान, 29 अक्टूबर को राजपूत राष्ट्रीय मैरिट पुरस्कार-2023 दिल्ली में होगा: मार्शल

Published on: September 17, 2023

द खबर एक्सप्रेस 17 सितंबर 2023। अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी) नई दिल्ली के तत्वाधान आयोजित होने वाले 15वें राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र छात्रा मेरिट पुरस्कार- 2023 दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप भवन में आगामी 29 अक्टूबर 2023 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा। आ.भा. रा. विकास समिति के राजस्थान के प्रभारी मार्शल प्रहलाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में संपूर्ण भारत के राजस्थान सहित सभी राज्यों के मेधावी छात्र छात्रों को प्रतिवर्ष पुरस्कृत किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस समारोह में दसवीं और बारहवीं परीक्षा वर्ष -2023 में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद राशि, मेडल,श्रीफल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छात्र-छात्रा को रेलवे के द्वितीय श्रेणी साधारण शयनयान का आने-जाने का किराया आरक्षित टिकट प्रस्तुत करने पर दिया जाएगा। मार्शल ने बताया कि सभी पात्र छात्र-छात्राएं जो इस मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार समारोह में भाग लेना चाहे वे दिनांक 30 सितम्बर 2023 तक मेल आईडी marshalprahlad@gmail.com अथवा व्हाट्सएप नंबर – 978 2929 333 पर अपना संक्षिप्त जीवन वृत तथा अंक तालिका में फोटो के साथ में प्रेषित कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment