दमकती त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 8 प्राकृतिक उपाय, स्किन की कई समस्याओं का है रामबाण इलाज

दमकती त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 8 प्राकृतिक उपाय, स्किन की कई समस्याओं का है रामबाण इलाज

सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह उम्र बढ़ने, मुंहासे और निशान को दूर करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को चिकना करता है और आपके चेहरे पर चमक लाता है।

सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा लगाएं। एलोवेरा पिंपल और पिंपल के दाग को कम करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है।

मुल्तानी मिट्टी को स्किनकेयर रूटीन के सबसे अच्छा प्रोडक्ट के रूप में भी जाना जाता है। यह आपकी त्वचा को चमक देने में मदद करता है।

सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू पानी पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो त्वचा को चमक प्रदान करने में मदद करता है।

फेस स्क्रब डेड सेल्स, डार्क पैच को हटाने में मदद करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है। हर्बल या घर के बने फेस स्क्रब का ही इस्तेमाल करें।

अच्छे मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन खरीदें, यह सुनिश्चित करें कि वे रासायन यानी की कैमिकल और पैराबेन मुक्त हैं। घर से बाहर कदम रखने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं।

पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। जो हमारे चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करते हैं। रोज कम से कम 15 गिलास पानी पीना चाहिये।

फेसवॉश हमारे चेहरे से गंदगी और तेल को हटाने में मदद करता है। दिन में दो बार फेसवॉश का इस्तेमाल करें लेकिन आपको हर्बल पाउडर बेस फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।