एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

G20: सर्वे में खुलासा, PM मोदी फिर बने दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, लोकप्रियता के मामले में कोई भी नहीं आस-पास

Published on: September 16, 2023

द खबर एक्सप्रेस 16 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता चुने गए हैं। अमेरिकी स्थिति कंसल्टेंसी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने एक सर्वे किया, जिसमें अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के अनुसार, 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता को सराहा। गौरतलब है कि दुनिया का कोई अन्य नेता पीएम मोदी के आसपास नहीं पहुंच सका। यह सर्वे जी20 के सफल आयोजन के बाद हुआ है।

पीएम मोदी के बाद इस नेता को लोगों ने किया पसंद
सर्वे के अनुसार, 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी का समर्थन किया। वहीं 18 प्रतिशत ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता को नकार दिया। वहीं छह प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी। अंतर के हिसाब से यह बड़ा आंकड़ा है क्योंकि दूसरी सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बेरसेत को मिली हैं, जो कि 64 प्रतिशत है। वहीं मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को 61 प्रतिशत लोगों ने सराहा। बता दें कि पूर्व की रेटिंग्स में भी पीएम मोदी शीर्ष पर रहे थे। 

इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 40 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 37 प्रतिशत, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को 27 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 24 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। भारत ने हाल ही में दिल्ली में जी20 सम्मेलन का सफल आयोजन किया। इस दौरान दुनिया के 40 से ज्यादा शीर्ष नेता और प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में शामिल हुए। 

भारत में हुआ जी20 का सफल आयोजन 
दिल्ली जी20 सम्मेलन के घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया जो कि भारत की कूटनीति की बड़ी सफलता थी। सम्मेलन के अंत में पीएम मोदी ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी। भारत की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज उठाई गई। भारत में हुए जी20 सम्मेलन की थीम एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य थी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जी20 की अध्यक्षता समावेश का प्रतीक रही और यह पूरी तरह से लोगों का आयोजन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों की हिस्सेदारी रही। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment