एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के तहत 5 हजार रुपए तक की सहायता, आनलाईन किए जा सकते हैं आवेदन

Published on: September 15, 2023

द खबर एक्सप्रेस 15 सितंबर 2023। विश्वकर्मा कामगार कल्याण बोर्ड योजना के अंतर्गत विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाभार्थी द्वारा क्रय गयी सामग्री के लिए 5 हजार रुपये पुनर्भरण अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।
सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाईन आवेदन पत्र एसएसओ में डीटीएनटी बोर्ड पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत व्यवसाय उपयोगी टूल किट, सामग्री जाति समुदाय के परम्परागत व्यवसाय में काम आने वाले उपकरण, मशीनरी या किसी प्रकार का औजार जो इनके व्यवसाय में सहायक हो क्रय किये जा सकते हैं। इसके तहत अधिकतम 5 हजार रुपए की राशि का पनुर्भरण किया जायेगा।
पंवार ने बताया कि उन्होंने बताया कि ईच्छुक आवेदक ऑनलाईन आवेदन पत्र एसएसओ में केश कला बोर्ड पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते है। इस योजना के अंतर्गत पार्लर हेतु उपयोगी टूल किट एवं सामग्री जो इनके व्यवसाय में सहायक हो क्रय किया जा सकता है। अधिक जानकारी के विभागीय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 1100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जाने पूरी प्रक्रिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा मंगलवार से, प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे शिविर

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया भंवरलाल सोनी स्मृति निशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन

महिला आत्मनिर्भरता के ध्येय के साथ हुआ भंवरलाल सोनी स्मृति नि:शुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ

पीएम कुसुम योजनाः कृषकों को मिलेगा 60 प्रतिशत अनुदान, पैंतीस सौ सोलर पंप संयंत्र स्थापना के लिए ऑनलाइन पत्रावलियां आमंत्रित, तीन-पांच-साढ़े सात हॉर्स पावर पर अनुदान देय

प्रदेश के युवाओं के लिए इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, देश की 500 टॉप कंपनियों ने मांगे आवेदन, जानें कैसे करें अप्लाई

Leave a Comment