एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

घुमचक्कर को बिना सामाजिक अनुमति के तोड़ने पर एकत्रित हुए जैन समाज के नागरिक, पुनर्निर्माण के आश्वासन के बाद हटे, देखे वीडियो…

Published on: September 14, 2023

द खबर एक्सप्रेस 14 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घुमचक्कर को तोड़ने की खबर मिलते ही जैन समाज के नागरिक घुमचक्कर पर इकट्ठे होने शुरू हो गए। जब तक जैन समुदाय घटनास्थल तक पहुंचता तब तक घुमचक्कर के आधे हिस्से को जेसीबी से तोड़ दिया गया था। जैन समुदाय के एकत्रित होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के पेट्रोलिंग ऑफिसर हरीश वहाँ पहुंचे और जैन समाज के नागरिको को आश्वासन दिया कि दो दिनों में ही इस घुमचक्कर के तोड़े हुए हिस्से का पुनर्निर्माण करवा दिया जायेगा।

ये है मामला….

राष्ट्रीय राजमार्ग से एक टर्बाइन सरदारशहर रोड होते हुए आगे जानी है। इस टर्बाइन की ऊंचाई और लंबाई ज्यादा होने के कारण रास्ते की सुगमता के लिए इस घुमचक्कर को तोड़ा गया है जिससे वो टर्बाइन यहाँ से निकल सके। संबंधित अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी भी दे दी थी लेकिन प्रशासन द्वारा जैन समाज के नागरिकों तक सूचना का आदान प्रदान न होने के कारण ऐसी विवाद की स्थिति बन गयी। जिसको जैन समुदाय और प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी सहमति से विवाद का पटाक्षेप कर दिया। इसी टर्बाइन की वजह से विद्युत कटौती की जा रही हैं। जैन समाज से जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मंत्री पवन सेठिया, मनोज पारख सहित अनेक नागरिक घटनास्थल पर मौजूद रहे।

देखे घटनास्थल का वीडियो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment