भारतीय जनता पार्टी में वापसी के बाद जयपुर से श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर पूर्व विधायक किसनाराम नाई का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, देखे वीडियो…

द खबर एक्सप्रेस 13 सितंबर 2023। क्षेत्र के बड़े दिग्गज नेता किसनाराम नाई के भारतीय जनता पार्टी से लगभग 5 साल के वनवास का आज सुखद अंत हुआ। आज जयपुर में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह के समक्ष क्षेत्र के इस दिग्गज नेता की घर वापसी हुई। पूर्व विधायक किसनाराम नाई को उनके समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा ने घर वापसी करवाई। नाई के साथ कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और वर्तमान में निर्दलीय पार्षद सोहनलाल ओझा और मोमासर के उपसरपंच जुगराज संचेती ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर नाई का हुआ भव्य स्वागत

पूर्व विधायक के भाजपा में घर वापसी के बाद श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर कीतासर, बिग्गा, सातलेरा और श्रीडूंगरगढ़ में तहसील कार्यालय के सामने समर्थकों ने स्वागत जुलूस बाजार के मुख्य मार्गो तक निकाला। पूर्व विधायक के स्वागत में पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत और भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं भी शामिल रहे। इस दौरान डॉ दिलीपसिंह राजपुरोहित, मनोज दर्जी, सीताराम सुनार, सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी, एड. डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल भी मौजूद रहे। श्रीडूंगरगढ़ टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी और श्याम गिरी ने भी होटल मालजी के सामने पूर्व विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Comment