एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ “मित्र मंडल” रूणेचा पैदल यात्री संघ, गुसाईसर बड़ा से पैदल यात्री रवाना होंगे कल, मंगलवार से होंगे क्षेत्र के सभी संघ रवाना

Published on: September 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 सितंबर 2023। भादवा महीना आते ही भक्तों के कदम अपने आप अपने देवताओं के दर्शन के लिये चल पड़ते है। आज श्रीडूंगरगढ़ का प्रथम रुणेचा पैदल यात्रा संघ मित्र मंडल रूणेचा पैदल यात्री संघ गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े, ऊंट-घोड़ो की झांकियों के साथ रवाना हुआ। संघ रवाना होने से पूर्व मुख्य बाजार स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में ज्योत प्रज्ज्वलित कर दर्शन करके रवाना हुए। कस्बे के मुख्य समाजसेवी ओमप्रकाश राठी और तुलसीराम चोरडिया ने संघ को रवाना किया। संघ के व्यवस्थापक राजगुरू पं देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं के लिये संघ में अलग से व्यवस्था रखी गयी है। संघ का प्रथम विश्रामस्थल विनोदगिरी गुसाई के फार्म हाउस पर है। देखे वीडियो….

गुसाईसर बड़ा से रामदेवरा दर्शन के लिये कल रवानगी

गुसाईसर बड़ा से रूणेचा पैदल यात्री संघ कल 12 सितंबर को दोपहर 1.15 गुसाई जी रामदेव जी मंदिर गुसाईसर बड़ा से रामदेवरा के लिए रवाना होगा। संघ के सचिव ताराचन्द सारस्वत ने बताया कि हर साल साल की भांति इस साल भी पैदल यात्री संघ बड़े धूम धाम से गाजे-बाजे के साथ रवाना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment