एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा और पोस्टर-बैनर वाले नेताजी

Published on: September 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 सितंबर 2023। श्री डूंगरगढ़ में कल भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की विशाल सभा का आयोजन श्री डूंगरगढ़ के ताल मैदान के सामने रखा गया। यह परिवर्तन यात्रा राजस्थान के हर शहर में जा रही है और राजस्थान की अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता को जागरूक कर, उसे सत्ता विरोधी लहर में परिवर्तन करके आम जन को भाजपा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कर रही है। सत्ता परिवर्तन के मूल मंत्र के साथ यह परिवर्तन संकल्प यात्रा भारतीय जनता पार्टी ने शुरू की है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का प्रयास कर रही है। इस परिवर्तन संकल्प यात्रा के श्री डूंगरगढ़ पहुंचने से पूर्व जहां भारतीय जनता पार्टी अनेक खेमों में बढ़ती हुई थी और बिक्री हुई सी लग रही थी वहाँ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई उमंग का संचार हुआ कि यह सभी स्थानीय क्षत्रप एक साथ सामूहिक प्रयास द्वारा इस परिवर्तन यात्रा संकल्प के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और उमंग का संचार करेंगे साथी स्थानीय स्तर पर भाजपा में नई जान रोकने का प्रयास भी होगा। इस सभा में श्री डूंगरगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के सभी संभावित उम्मीदवारों ने सामूहिक प्रयासों के द्वारा सभा में भीड़ जुटाने का दम भरा था। कल मौका था श्री डूंगरगढ़ के भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के पास कि वह अपना शक्ति प्रदर्शन करके भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं का ध्यान आकर्षित करते। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता सिर्फ पोस्टर और बैनरों तक ही सिमट कर रह गये। भाजपा के स्थानीय नेताओं का शक्ति प्रदर्शन सिर्फ पोस्टर-बैनर प्रदर्शन तक ही रह गया। हालात ये थे कि बड़े बड़े दम भरने वाले भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक लाने में ही नाकामयाब हुए। इस पुरे कार्यक्रम और परिवर्तन यात्रा का निष्कर्ष निकाला जाये तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक लाने में अपनी पूरी कोशिश की। उन्होंने गाँवो में संपर्क करके अपने कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक आने के लिए व्यक्तिगत संपर्क किये। इनके अलावा अगर कोई दूसरा ऐसा भाजपा नेता था जो कि अपने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दर्शा पाया वो थे सिर्फ पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत। पूर्व प्रधान श्रीडूंगरगढ़ ही नही झंझेऊ में भी अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर इस परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इनके अलावा जो भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय स्तर के बड़े बड़े नेताजी थे वो सभी पोस्टर बैनरों तक ही सिमट कर रह गए। इस आयोजन में शामिल क्षेत्रवासियों से भी चर्चा करने पर सिर्फ और सिर्फ इन नेताओ की ही चर्चाये सुनी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

‘विकसित राजस्थान @2047’ के रूप में भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश, जाने बजट की महत्वपूर्ण बातें

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मेवाती का श्रीडूंगरगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत, कस्बे के युवा हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान का बजट कल, श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की घोषणा के आसार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती आज श्रीडूंगरगढ़ में, बीकानेर जिलाध्यक्ष इमरान राइन के नेतृत्व में होगा स्वागत अभिनंदन

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव में मिल सकती है राहत, 30 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी में सरकार

Leave a Comment