एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मित्र मण्डल श्रीडूंगरगढ़ की रामदेवरा पैदल यात्रा रवानगी कल सुबह, दशहरा मैदान में आज “एक शाम रुणेचा धणी के नाम” रुणेचा पैदल यात्री सेवा समिति द्वारा

Published on: September 10, 2023

द खबर एक्सप्रेस 10 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से रूणेचा धाम बाबा रामदेव के दर्शन हेतु पैदल यात्री संघ कल से ही रवाना होने लगेंगे। कल सुबह श्रीडूंगरगढ़ का “प्रथम रुणेचा पैदल यात्री संघ”, मित्र मंडल श्रीडूंगरगढ़ की रवानगी मुख्य बाजार रामदेवजी मन्दिर से ज्योत दर्शन करके गाजे-बाजे के साथ ही रवाना हो जायेगी। संघ के व्यवस्थापक राजगुरू पं देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि मित्र मंडल द्वारा कस्बे से प्रथम बार वैष्णो देवी और द्वारिका के लिये भी पैदल यात्रा संघ ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार पदयात्रियों की संख्या 100 तक सीमित की गई है जिससे किसी भी पदयात्री को असुविधा न हो।पदयात्रियों की हर सुविधाओं का विशेष ध्यान संघ द्वारा रखा गया है।

दशहरा मैदान में आज “एक शाम रुणेचा धणी के नाम”

रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति, बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कस्बे के दशहरा मैदान में बाबा रामदेव जी की विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। इस भजन संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ ही रायसिंहनगर के सुप्रसिद्ध भजन गायक नितेश नादान भी अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति देंगे। रूणेचा पैदल यात्री सेवा समिति, बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ की रुणेचा पैदल यात्रा रवानगी 12 सितंबर को सुबह 7 बजे बाबा रामदेव जी मन्दिर बिग्गाबास से होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

19 जुलाई को सत्संग प्रेमी स्वामीजी श्रीकृष्णानंदजी महाराज की चरण पादुका का श्रीडूंगरगढ में होगा प्रवेश

गुरु पूर्णिमा विशेष- जीवन की हर यात्रा का पहला कदम गुरु महिमा से ही प्रारंभ

Leave a Comment