लखदातार श्रीश्याम धणी का आज होगा भव्य जागरण, प्रसिद्ध कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति

द खबर एक्सप्रेस 09 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ की पावन धर्म धरा पर लखदातार श्री खाटू श्याम धणी का भव्य और विशाल जागरण आज रात्रि 8 बजे से कस्बे के कालुबास स्थित पाराशर मन्दिर के पास होगा। आयोजक लखदातार ग्रुप ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा कि श्री खाटू श्याम निज मन्दिर के पुजारी महाराज श्री भूपेंद्र सिंह जी स्वयं यहाँ उपस्थित होकर बाबा की भव्य ज्योत के दर्शन करवायेंगे। ग्रुप ने बताया कि इस जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा बर्फानी, राज कोलकाता, रामदेव गहलोत और स्थानीय पिता-पुत्र की जोड़ी कलाकार दिलीप-हनुमान कुदाल भजनों की अमृत रसधारा बहायेंगे। A2Z यूट्यूब चैनल पर जागरण का सीधा प्रसारण होगा।

Leave a Comment