द खबर एक्सप्रेस 08 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र ही नहीं कस्बे की सम्पूर्ण पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। क्षेत्रवासियों में जलदाय विभाग के प्रति अब किसी भी प्रकार की आशा नहीं है। आज वार्ड नं 23 से 30 तक के वार्डवासी जलदाय विभाग पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सहायक अभियंता कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया गया।
आज शुक्रवार को पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी एवं पार्षद रामसिंह जागीरदार के नेतृत्व में जगदीश तिवाड़ी, विनोद शर्मा, पवन कुमार सिखवाल, बजरंग सिंह, हरिप्रसाद प्रजापत, रौनक सारस्वत, किशोर माली, राणा सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिखवाल, ओमप्रकाश भार्गव, सीताराम स्वामी, ओमप्रकाश प्रजापत, लालचंद नाई सहित वार्डवासियों ने विभाग के आगे प्रदर्शन किया। विभाग के आगे प्रदर्शन करने के बाद सभी उपभोक्ता न्यायालय पहुंचे और न्यायाधीश के समक्ष जनहित याचिका प्रस्तुत कर विभाग के सहायक अभियंता बृजमोहन मूंड, कनिष्ठ अभियंता बजरंग पड़िहार एवं जलापूर्ति ठेकेदार अब्दुल को जलापूर्ति समय पर करने के लिए पाबंद करने और उचित कार्यवाही अमल में लाने के लिए गुहार की गई।











