Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

श्रीडूंगरगढ़ की बिखरी भाजपा में आया परिवर्तन, परिवर्तन संकल्प यात्रा आगमन पर हुए एकजुट, \’साथ आये-परिवर्तन लाये\” को कर रहे साकार

Published On: September 8, 2023 3:10 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 08सितंबर 2023। कुछ समय पहले तक क्षेत्रवासियों को श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा बिलकुल ही बिखरी हुई दिख रही थी। भाजपा के कोर वोटर्स में असमंजस की स्थिति थी कि जब हमारा नेतृत्व ही अलग अलग दिशाओं में जा रहा है तो हमारी दिशा और दशा कौन तय करेगा। कार्यकर्ताओं को पूर्व देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पूर्व भाजपा प्रत्याशी और देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के रूप में क्षेत्र की भाजपा तीन ध्रुवों में बंटी हुई नजर आ रही थी। इनके अलावा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट, विनोदगिरी गुसाईं, तोलाराम जाखड़ और लकेश चौधरी के भी अपने अपने अलग से खेमे बने हुए थे। कहीं भी सामूहिक नेतृत्व नही दिख रहा था और ना ही पार्टी के प्रति कोई सामुहिक जवाबदारी नजर आ रही थी।

लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा का \”साथ आये,परिवर्तन लाये\” की टैग लाइन के साथ शुभारंभ किया। इसी परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने और श्रीडूंगरगढ़ से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को विजय बनाने के लिए भाजपा के सभी स्थानीय क्षत्रपो ने अपने स्वहित को दरकिनार करते हुए पार्टिहित में परिवर्तन लाते हुए इस परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी एकजुट हो गए है।

परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए हो रहा है सामुहिक प्रयास

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा एकजुटता दिखाते हुए भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिये कृतसंकल्प हुई, जिसकी परिणाम यह है कि श्रीडूंगरगढ़ भाजपा सामूहिक रूप से प्रयास कर रही है और हर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी अपने कार्यकर्ताओं को टटोल भी रही है। भाजपा के ताराचन्द सारस्वत, रामगोपाल सुथार, छेलूसिंह शेखावत, विनोदगिरी गुसाई, नारायण मोट, शिवप्रसाद तावणियाँ सभी सामूहिक नेतृत्व में साथ रहकर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दे रहे है। आज ये नेता श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पुनदलसर, रिड़ी, धर्मास, नोसरिया/मिंगसरिया, धनेरू, बाड़ेला, बरजांगसर, केऊ, जाखासर, रानासर, कुंपालसर, सोनियासर के सभी बास, राजेडु, बापेऊ, कल्याणसर नया-पुराना तथा ऊपनी में संपर्क कर अपने कार्यकर्ताओं को परिवर्तन संकल्प यात्रा के लिए निमंत्रण दिया।

\"\"

10 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंचेगी श्रीडूंगरगढ़


पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने बताया की आगामी 10 सितंबर को भाजपा की \”परिवर्तन संकल्प यात्रा\” श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। इस यात्रा की विशाल सभा हाई स्कूल के सामने, ताल मैदान श्रीडूंगरगढ़ में होगी। यात्रा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी है। क्षेत्र में निमंत्रण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, बृजलाल तावणियाँ, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पार्षद विनोद गिरी गोस्वामी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट, पूर्व पार्षद शिव तावणीयां, युवा मोर्चा आईदान पारीक, शिवभगवान सिंह तंवर सहित भाजपा नेता साथ रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment