एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पेयजल आपूर्ति ठेकेदार ने की आज से कस्बे में पेयजल आपूर्ति बंद, जलदाय विभाग ने नहीं किया 11 महीनों से ठेकेदार को भुगतान

Published on: September 7, 2023

द खबर एक्सप्रेस 07 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा पहले से ही अनियमित पेयजल आपूर्ति समस्या से जूझ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के प्रत्येक वार्ड में पानी सप्लाई शिकायते आम हो चली है। शहर के नेताओ और जनप्रतिनिधियों के साथ कस्बे के नागरिकों ने भी कई बार जलदाय विभाग का घेराव किया है लेकिन विभाग की उदासीनता और लापरवाही है कि सुधरने का नाम ही नही ले रही। कितनी ही बार उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी को शहरवासियों ने ज्ञापन दे दिए लेकिन जलदाय विभाग अपने प्रशासनिक अधिकारियों के भी आदेश की अवहेलना कर रहा है। शहर का ऐसा कोई मोहल्ला और वार्ड नही है जिसमे पेयजल आपूर्ति की समस्या नही है।

श्रीडूंगरगढ़ शहर का सबसे नकारा विभाग, राम भरोसे पेयजल व्यवस्था

श्रीडूंगरगढ़ शहर की जनता जलदाय विभाग को सबसे नाकारा और लापरवाह विभाग मानता है। जो अपनी जिम्मेदारियों को कभी भी पूरा नही करता है। यहाँ के पदाधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंगती, चाहे कितने भी नागरिक उनकी शिकायते करते रहे। कस्बे के चारो मोहल्लों में जलदाय विभाग की लापरवाही के उदाहरण भरे पड़े है। हालात ये है कि पानी के लीकेज भी समय पर ठीक नही किये जा रहे है। ऐसा लग रहा है कि इस विभाग पर प्रशासन का कोई। नियंत्रण नही रह गया है। सब राम भरोसे है।

कोढ़ में खाज, ठेकेदार ने किया पानी सप्लाई बंद

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की पेयजल आपूर्ति के लिए पम्प से पानी सप्लाई करने और ट्यूबवेल मेंटेनेंस का कार्य पूर्णरूप से ठेके पर दिया हुआ है। ठेकेदार के आदमी ही पूरे शहर को पेयजल आपूर्ति करते है। मेसर्स जनता आयरन इंडस्ट्रीज के अब्दुल ठेकेदार ने बताया कि नगरीय जल योजना के अधीन श्रीडूंगरगढ़ की पानी सप्लाई और मेंटेनेंस का ठेका गत 30 सितंबर 2022 को मेरी फर्म के नाम से जारी हुआ था जिसका भुगतान आज तक जलदाय विभाग द्वारा नहीं किया गया है। इस कारण पानी सप्लाई देने वाले कार्मिको को भी मैं भुगतान नहीं कर पाया हूं। मैने विभाग के उच्चाधिकारियों एवं उपखण्ड अधिकारी को भी इस बाबत कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करदी गई हैं लेकिन फिर भी विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। भुगतान ना होने के कारण कार्मिको ने सप्लाई करने से मना कर दिया है।

ठेकेदार अब्दुल ने बताया कि जबतक भुगतान नहीं किया जायेगा तबतक कार्मिक काम नहीं करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment