जयकारे के साथ 12 सितंबर को बिग्गा से पैदल रवाना होंगे रामसा पीर के भक्त, 10 को होगा भव्य जागरण

द खबर एक्सप्रेस 06 सितंबर 2023। भादवा का महीना आरम्भ होते ही क्षेत्र के मंदिरों में रौनक बढ जाती है। सनातन प्रेमी रामदेवरा, पूनरासर, खाटू धाम की पैदल यात्राओ से दर्शन के लिये घरों से रवाना हो जाते है। क्षेत्र के गांव बिग्गा से श्रीराम भरोसे सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष मनोज तावणियाँ की अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी 12 सितंबर को सुबह 9:15 बजे बाबा रामदेव के दर्शन करने के लिए पैदल यात्रा करेंगे। समिति के व्यवस्थापक GD सारस्वत ने बताया कि समिति की रामदेवरा की ये 13वीं फेरी होगी। सारस्वत ने बताया कि 10 सितंबर को बाबा रामदेव जी महाराज का भव्य जागरण आयोजित होगा जिसमें क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। सारस्वत ने बताया कि संघ के रामापीर भक्त राजूराम तावणियाँ हर वर्ष की भांति अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित करेंगे।

\"\"

Leave a Comment