एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ शिक्षक दिवस पर शिक्षको का हुआ सम्मान

Published on: September 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 सितंबर 2023। लॉयंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर ने मनाया शिक्षक दिवस

आज “शिक्षक दिवस” के अवसर पर लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ ने हर वर्ष की तरह क्षेत्र में विशेष सेवा प्रदान करने वाले पांच गुरुजनों को श्रीफल, शॉल, माला एवं प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष लॉयन मनोज गुसाई व् लॉयन ललिता गुसाईं ने अपने शिक्षण संस्थान “संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल” की तरफ से सभी गुरुजनों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। सम्मानित शिक्षको बजरंगलाल जांगिड़(धर्मास), किशन चौधरी (राजेडू), रामेश्वर लाल खीचड़ (सांडवा), नोरतमल शर्मा (सतलेरा), मंजू चौधरी (श्रीडूंगरगढ़) ने क्लब के इस प्रयास को सराहनीय कदम बताया।
आज के कार्यक्रम में लॉयन महावीर माली, लॉयन रमेश सोनी, लॉयन महेश राजोतिया, लॉयन पुनम सुथार,लॉयन मनीष शर्मा,
लॉयन हंसराज माली, लॉयन रविप्रकाश शर्मा CA, लॉयन सत्यनारायण स्वामी आदि सभी ने उपस्थिति दर्ज करवाई ।

बलिहारी गुरु आपने जिनि गोविन्द दियो बताय, सृजन पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

पूर्व प्राचार्य और क्षेत्र के विद्वान शिक्षाविद, सृजन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य लीलाधर सारस्वत ने आज शिक्षक दिवस पर शाला प्रांगण में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु को आज ओर ज्यादा महत्ती भूमिका निभानी होगी। विद्यालय प्रांगण में बच्चों के साथ अभिभावकों ने स्थानीय विद्यालय के गुरुजनों का तिलक एवं शाल ओढ़ाकर पूजन किया। बच्चों का मुँह मीठा करके शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक प्रमोद सारस्वत ने सभी आगन्तुओ का आभार व्यक्त जताया।

महापुरुष समारोह समिति श्री डूंगरगढ़ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गौरीशंकर जोशी को किया शिक्षक सम्मान से अलंकृत

महापुरुष समारोह समिति द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जयपुर पब्लिक स्कूल श्री डूंगरगढ़ में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने गुरु को भगवान को भगवान के बराबर बताया और कहा कि गुरु के बिना इंसान की गति नही हो सकती। श्रीगोपाल राठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जीवन का सदमार्ग बिना गुरु के नहीं हो सकता। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज जोशी – कोषाधिकारी, बीकानेर एवं साहित्यकार सत्यदीप शर्मा ने भी संबोधित किया। अतिथियों द्वारा डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में प्रेरणादायक व्यक्तित्व श्री गौरीशंकर जोशी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मोमासर को अपने जीवनकाल में शिक्षक के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्था की ओर से साफा , शॉल एवं प्रशस्तिका प्रदान कर शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर बजरंगलाल सेवग, प्रेम बुच्चा, विजयराज सेवग, विजय महर्षि, मनोज डागा, ललित बाहेती, कुम्भाराम घिंटाला, रमेश प्रजापत, भंवरलाल जाखड़, सुरेश भादानी, रमेश व्यास, अशोक पारीक सहित शहर के गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

सूर्या पब्लिक स्कूल में केक काटकर कर मनाया शिक्षक दिवस

कस्बे के बिग्गाबास स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस पर गुरुदेव सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के का जन्मदिन विद्यार्थियों द्वारा केक काटकर कर मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान मूलचन्द स्वामी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। शिक्षक समाज देश के लिए महत्वपूर्ण होता है। देश के अधिकारी, नेता,अभिनेता यहां तक की राष्ट्रपति का निर्माता भी शिक्षक ही होता है। शिक्षा के क्षेत्र में डॉ.राधाकृष्णन का अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में शाला के शिक्षकों का विद्यार्थियों की ओर सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षक दिलीप मीणा, मनीषा दर्जी, चन्द्रप्रकाश प्रजापत, नदीम चेजारा, राजूराम भार्गव, श्रीमती नीतू सोनी, अंकिता प्रजापत, नेहा स्वामी व निशा राजपूत ने अपने विचार व्यक्त किये।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुंदलसर में विद्यार्थियों संग शालाकर्मियो ने मनाया शिक्षक दिवस

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुंदलसर की प्राचार्या श्रीमती सीमा चौधरी ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में व्याख्याता श्रीमती मनेष एवं विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। विद्यालय के व्याख्याता मदन गोदारा, लक्ष्मण सोलंकी, शालाकर्मी अजीतसिंह शेखावत और हंसराज आसोपा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन सभी का मुँह मीठा किया।

शिक्षक वह दीपक जो अज्ञानता का अंधेरा दूर करता है.. स्वामी
यहां की बाल भारती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान डॉ.राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम स्वामी ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता अनमोल होता है। गुरु वह दीपक है जो खुद जलकर दूसरों के जीवन में उज्जला करता है। शाला के प्रधानाध्यापक अशोक मानव ने कहा कि शिष्य एकलव्य ने गुरु के लिए अपना अंगूठा काट कर उसे गुरु दक्षणा में दे दिया था। वरिष्ठ अध्यापक बालकराम शर्मा ने शिक्षक को समाज की एक धुरी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक वह है, जो पूरे समाज मे शिक्षा रूपी अलख जलाता है। वरिष्ठ अध्यापिका ललिता शर्मा ने गुरु का महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

तोलियासर गांव में सरस्वती विद्या मंदिर के पवन व्यास को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड

तोलियासर की सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के युवा शिक्षक पवन व्यास को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। गांव के युवा अजीत सिंह और उसकी टीम ने विद्यालय प्रांगण में सभी बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाया। सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के साथ गुरुवर दिनदयाल व्यास और गणेश जी व्यास भी शिक्षक सम्मान में शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

14 सितंबर हिंदी दिवस पर हिन्दी दिवस समारोह में देशभर के साहित्यकारों का किया गया सम्मान, वर्चस्व खोती हिंदी

Leave a Comment