श्रीडूंगरगढ़ में होगा परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत, श्रीडूंगरगढ़ भाजपा की हुई पूर्व तैयारियों के लिए बैठक

द खबर एक्सप्रेस 05 सितंबर 2023। विधानसभा चुनावों से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राजस्थान में परिवर्तन यात्रा शुरू की है। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा ने इस परिवर्तन यात्र के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर आज भाजपा कार्यालय में यात्रा पूर्व की तैयारी बैठक की। जिसमे सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस परिवर्तन यात्रा की सफलता की रूपरेखा तैयार की गई। पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने परिवर्तन यात्रा को सफ़ल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने घर घर सम्पर्क करके यात्रा का प्रचार प्रसार करने के लिए कहा। मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया ने सभी कार्यकर्ताओं को बुथ स्तर पर कार्यकर्ता नियुक्त कर जिम्मेदारी देने की बात कही। इस बैठक में चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, जिला कार्यकारिणी सद्स्य विनोद गिरी गुंसाई, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट, उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, महामंत्री महेश राजोतिया, महामंत्री सुरेन्द्र चूरा, शहर मंत्री बजरंग सांसी, आईदान पारीक, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश नाई, पार्षद जगदीश गुर्जर, गोपाल प्रजापत, विक्रम सिंह शेखावत, रोशन छींपा, मघराज तेजी, प्रकाश मलघट, नंदकिशोर नाई, ओमप्रकाश, श्री भगवान व्यास, शिव बिहानी, छगन लाल नाई, संदीप कायल, गौरीशंकर माली, अर्जुन शर्मा, भवानी सिंह बीका, सांवर मल सारस्वत, हेम राज भादानी, विष्णु वाल्मिकी, अनिल वाल्मिकी, गोपी मेघवाल, कन्हैयालाल गुरावा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

\"\"

Leave a Comment