एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

“भारत माता की जय” नारे पर भड़की कांग्रेस पर्यवेक्षक, कहा- कांग्रेस के नारे लगाये, मीटिंग में चले लात-घूसे

Published on: September 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 सितंबर 2023। राजस्थान में टिकट से पहले कांग्रेस में रार मची हुई है। जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर रायशुमारी करने के लिए बुलाई गई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसे तक चले। काफी देर हंगामा और मारपीट चलती रही। यह सब कांग्रेस पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ। हंगामे के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। इन नारों के बीच पर्यवेक्षक अराधना मिश्र ने कहा- नारा ही लगाना है तो ‘कांग्रेस जिंदाबाद‘ के लगाइए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं तो कुछ हंगामा कर रहे हैं। इस बीच पर्यवेक्षक उनसे ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे लगाने को कह रही हैं।

नारेबाजी पर भड़कीं पर्यवेक्षक

हंगामे के बीच अलग-अलग गुट के नेताओं के समर्थन में की जा रही नारेबाजी से पर्यवेक्षक अराधना मिश्र नाराज हो गईं। पर्यवेक्षक ने व्यक्ति विशेष के पक्ष में नारेबाजी नहीं करने की नसीहत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा- कोई नारेबाजी नहीं करेगा। अगर इसी तरह से नारेबाजी की गई तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। कांग्रेस की बैठक में हुई मारपीट और हंगामे के कारण रायशुमारी को बीच में रोकना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बावजूद काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

जयपुर में कांग्रेस की बैठक में मारपीट

कांग्रेस की इस बैठक में हुई मारपीट में कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। मामला थाने तक पहुंच गया है। आदर्श नगर थाने में कांग्रेस की बैठक में हुई मारपीट को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस पूरे विवाद के पीछे आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रफीक खान समर्थकों और विरोधियों के बीच विवाद को कारण माना जा रहा है। आदर्श नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा सहित चार समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति का विवाद

आदर्श नगर में जनता कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में सोमवार को कांग्रेस के आदर्श नगर ब्लॉक और रामगंज ब्लॉक के नेताओं- कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक रखी गई थी। कांग्रेस पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा, जिलाध्यक्ष आरआर तिवारी के साथ आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में दावेदारों की रायशुमारी के लिए पहुंची थीं। इस दौरान आदर्श नगर सीट से टिकट की दावेदारी जता रहे कांग्रेस नेता अफजल ने ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाए। अफजल ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता रहे गुलाम मुस्तफा को आदर्श नगर का ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की दावेदार अफजल से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की मारपीट होने लगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

‘विकसित राजस्थान @2047’ के रूप में भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश, जाने बजट की महत्वपूर्ण बातें

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मेवाती का श्रीडूंगरगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत, कस्बे के युवा हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान का बजट कल, श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की घोषणा के आसार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती आज श्रीडूंगरगढ़ में, बीकानेर जिलाध्यक्ष इमरान राइन के नेतृत्व में होगा स्वागत अभिनंदन

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव में मिल सकती है राहत, 30 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी में सरकार

Leave a Comment