Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बींझासर के विद्यार्थियों ने जानी मतदान प्रक्रिया

Published On: September 5, 2023 3:20 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 05 सितंबर 2023। निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्रीडूँगरगढ़ क्षेत्र के गाँव बींझासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गयी | निर्वाचन विभाग द्वारा नियुक्त टीम द्वारा इवीएम, वीवीपेट और बेलेट मशीन के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। टीम सदस्य नवरत्न शर्मा ने सर्वप्रथम इस अभियान का उद्देश्य प्रकट करते हुए बताया कि उच्च कक्षाओं के विद्यार्थी जो आने वाले चुनावों तक मतदान हेतु वयस्क आयु पूर्ण करके पहली बार मतदाता होने का गौरव प्राप्त करेंगे उन सभी नव मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी तथा अन्य मतदान संबंधी जानकारियों का होना आवश्यक है। टीम सदस्य सही राम भांभू तथा किशोरी लाल मीणा ने एक- एक करके विद्यार्थियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के तहत मतदान करवाकर दिखाया। संस्था प्रधान श्री हेतदास स्वामी ने मतदान की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसकी जानकारी अपने परिजनों को भी देने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलवाई गयी | इस दौरान व्याख्याता छैलू दान चारण, राजकुमार शर्मा, रामप्रताप स्वामी, अंतिम कुमार मीणा, जगनाराम, नरेन्द्र सिंह राजावत, चन्द्रप्रकाश दर्जी और बनवारीलाल मीणा सहित सभी स्टाफगण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment