एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल साबित हो सकता है जानलेवा, इसे कंट्रोल रखने के लिए क्या खाये-क्या नहीं…?

Published on: September 4, 2023

द खबर एक्सप्रेस 04 सितंबर 2023। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक फैट है हालांकि यह हानिकारक तब हो जाता है जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हृदय रोग, स्ट्रोक और कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपने आहार को ठीक रखने पर ध्यान दें।

आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं…?

गंभीर और जानलेवा समस्याओं का हो सकता है खतरा

डॉक्टर बताते हैं, कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने का सबसे अधिक दुष्प्रभाव हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाने वाला माना जाता है। जब कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जमा हो जाता है, तो इसे एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। समय के साथ कम उम्र के लोगों में भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने का जोखिम हो सकता है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आहार में किस प्रकार से बदलाव किया जाना चाहिए…?

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर कहते हैं, आहार में प्लांट बेस्ड चीजों को शामिल करना न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक है साथ ही इसके सेहत पर और भी कई प्रकार से सकारात्मक असर हो सकता है। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पेट को ठीक रखने के साथ शरीर की विषाक्तता को कम करने में भी सहायक हैं। आहार में इन खाद्य पदार्थ शामिल करके कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में लाभ मिल सकता है। 

  • उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ, बीन्स, ब्रोकली, शकरकंद और कई प्रकार की सब्जियां।
  • साबुत अनाज, जैसे जई, साबुत गेहूं की ब्रेड, ब्राउन राइस।
  • फल और बेरी जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, संतरा, अंगूर, आदि।
  • अखरोट और बादाम जैसे मेवे 
  • कुछ वनस्पति तेल जैसे कैनोला ऑयल, सूरजमुखी के बीज का तेल और ऑलिव ऑयल भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना है तो इन चीजों से बनाइए दूरी

उच्च वसा वाले डेयरी उत्पाद कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। जब हम फुल फैट वसा वाले डेयरी और मांस खा रहे होते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट का सेवन कम करें।
  • फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद जैस दूध और मक्खन कम खाएं।
  • ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थ

किसी भी प्रकार की बीमारी और समस्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण

क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश शर्मा की नियुक्ति, सांस के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

उपजिला अस्पताल में दानदाता ने दिए चिकित्सीय उपकरण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Leave a Comment