एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

चुनाव से पहले गहलोत का एक ओर मास्टर स्ट्रोक, निकाली नई भर्तियां, 6 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें डिटेल

Published on: September 2, 2023

द खबर एक्सप्रेस 02 सितंबर 2023। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को कॉलेज शिक्षा विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष के 247 पद, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के 247 पद और सहायक आचार्य के 39 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है।शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फिलहाल आयोग ने परीक्षा तिथि घोषित नहीं की है।

533 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

आयोग के सचिव रामविलास मेहता ने बताया कि आयोग की ओर से पुस्तकालय अध्यक्ष, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक और सहायक आचार्य (गृह विज्ञान) के कुल 533 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर से 5 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। परीक्षा तिथि और स्थान के संबंध में जल्द ही आयोग सूचित करेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, प्रमाण पत्रों से संबंधित एवं अन्य सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत आवेदन पत्र, सामान्य दिशा निर्देश और संबंधित सेवा नियमों का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लें. इसके अतिरिक्त परीक्षा के संबंध में समय-समय पर जारी सूचनाओं का अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं।

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

मेहता ने बताया कि किसी भी प्रकार के मार्ग निर्देशन, सूचना और स्पष्टीकरण के लिए आयोग के स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या हेल्पलाइन नंबर 0145-2635212, 2635200 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

14 सितंबर हिंदी दिवस पर हिन्दी दिवस समारोह में देशभर के साहित्यकारों का किया गया सम्मान, वर्चस्व खोती हिंदी

मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना: नारी शक्ति के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री की सकारात्मक पहल से महिलाओं को मिलेगी फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग

सूरतगढ़ रा लेखक’र पत्रकार मनोज स्वामी रो सम्मान रविवार न करसी श्रीडूंगरगढ़ री गुणीजन सम्मान समारोह समिति

Leave a Comment