एक परिवार ने निभाया जन्मभूमि का फर्ज, एक बेटे ने किया अपने पिता की स्मृति को चिरंजीव, दोनों ने करवाया जल मंदिर का निर्माण

द खबर एक्सप्रेस 01 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कीतासर बिदावतान की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्व. श्रवणराम व्यास एवं स्व. श्रीमती कमला देवी व्यास को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनके पुत्रो ओमप्रकाश, रामनिवास, मेघराज व्यास ने अपनी मातृभूमि का भी फ़र्ज़ निभाते हुए एक जल मंदिर का निर्माण करवाया। मेघराज व्यास ने अपनी जन्मभूमि का फर्ज निभाते हुए कहा कि व्यक्ति के सक्षम होने के बाद उसे अपनी मातृभूमि के कर्ज को भी चुकाना चाहिए। जिस मिट्टी में पले बढ़े हो उस मिट्टी का कर्ज भी हमे उतारना चाहिये तथा गांव, समाज और क्षेत्र के विकास में भी अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। जलमंदिर का लोकार्पण समाजसेवी और वरिष्ठ नागरिक पूर्व सरपंच हनुमान मल जी व्यास के द्वारा ग्रामवासियों एवं विद्यालय के स्टाफ की उपस्थिति फ़ीता काट कर किया गया।

\"\"

बाना निवासी स्व. चिमनाराम भामू की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी मघीदेवी व पुत्र रामप्रताप भामू ने श्रीडूंगरगढ़ की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक जल मंदिर का निर्माण करवाया है। भामू परिवार ने जलमंदिर का कन्या पूजन करवा कर विद्यालय को सुपुर्द किया। विद्यालय प्राचार्या पद्मा कौशिक ने भामाशाह परिवार का आभार जताया। प्राचार्य कौशिक ने विद्यालय की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विद्यालय भवन की जर्जर हालत के बारे में बताया। क्षेत्र के भामाशाहों से अपील की कि क्षेत्र के एकमात्र लड़कियों के उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर अवस्था मे है इसके पुनर्निर्माण की बेहद जरूरत है। क्षेत्र के भामाशाह आगे आये और इसके पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाये।

\"\"

Leave a Comment