श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगा भव्य आयोजन, विश्व हिंदू परिषद मनायेगी स्थापना दिवस, मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति पहुंची सीओ ऑफिस…

द खबर एक्सप्रेस 01 सितंबर 2023। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आगामी 7 सितम्बर को कस्बे के आडसर बास स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस भी मनाया जायेगा। विहिप के अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी और मंत्री संतोष बोहरा ने बताया कि श्रीश्याम बाबा मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर अलग अलग कार्यक्रम होंगे जिसमे राधा-कृष्ण के बालरूप प्रतियोगिता, दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता और 18 साल से कम उम्र के लड़कों-लड़कियों की नृत्य प्रतियोगिता व नाटक की भव्य प्रस्तुतियां होगी।

\"\"

विहिप के शहर अध्यक्ष अशोक बेद ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उपविजेताओं और रनरअप रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बजरंग दल के वासुदेव सारस्वत ने बताया कि जन्मोत्सव पर छप्पनभोग का महाप्रसाद का भी भोग लगाया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन की पूर्व तैयारी की बैठक में भंवरलाल दुगड़, प्रदीप जोशी, भेरूदान सोनी, शिव पांडिया, हनुमानजी, लालजी उपस्थित रहे।

मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की महिला सदस्याएं पहुंची श्रीडूंगरगढ़ सीओ ऑफिस….

रक्षाबंधन के पर्व पर मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की सदस्याओ ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वृत कार्यालय पहुंचकर वृताधिकारी विक्की नागपाल सहित सीओ ऑफिस के कार्मिक विनोद यादव, सुमन, योगेश, लूणाराम के राखी बांधी। समिति की महिला सदस्याओ लक्ष्मी सुथार, पूजा शर्मा और यसोदा सिद्ध ने सीओ ऑफिस में मौजद सव्ही स्टाफ के रक्षासूत्र बांध कर पुलिस के जवानों की लंबी उम्र की प्रार्थना की। वृताधिकारी विक्की नागपाल ने सभी मातृशक्ति को धन्यवाद दिया। पुलिसकर्मी सेवाराम ने कहा कि दुश्मन देशों से देश की हिफाजत बॉर्डर पर सैनिक कर रहे है उसी तरह देश के अंदर राज्य, शहर और समाज के आम नागरिकों की रक्षा करने का दायित्व पुलिस पर रहता है। पुलिस को अपने कर्तव्यों के निर्वहन का आत्मबल आम नागरिकों के सहयोग से ही मिलता है। सीओ ऑफिस के सभी कार्मिकों ने मातृशक्ति को साधुवाद दिया।

\"\"

Leave a Comment