एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अभिनव राजस्थान पार्टी के संयोजक डॉ अशोक चौधरी का पुन्दलसर ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत…

Published on: August 31, 2023

द खबर एक्सप्रेस 31 अगस्त 2023। कल बुद्धवार को पुन्दलसर गांव में अभिनव राजस्थान पार्टी के संयोजक डॉ अशोक चौधरी का ग्रामवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।


डॉ चौधरी ने समस्त ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी की जंजीर से बाहर निकलने का समय आगया है। उन्होंने कहा कि राजाओं के शासन में राजा का पुत्र ही राजा माना जाता था, लेकिन इस लोकतंत्र को भी नेताओं ने राजतंत्र बना रखा हैं। जिसमे आम आदमी को एक छोटा सा न्याय लेने के लिए भी वर्षो भटकना पड़ता हैं। इससे तो राजाओं का राज अच्छा था उसमे इतने अन्याय तो नही होते थे।
अब तो जन्म से लेकर मृत्यु तक गुलामी की जंजीर में ही जकड़े रहना हैं।

डॉ चौधरी ने कहा कि हमारे संविधान ने हर इंसान को 5 साल में एक बार आजाद होने का मोका दे रखा हैं इसका सदुपयोग करें । उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने की बात कही। आज आज़ादी के 75 वर्षो के बाद भी जनता अपने आप को आजाद महसूस नही कर पा रही हैं। जनता अपना प्रतिनिधि सोच समझ के चुनेगी तो अपने आने वाली पीढ़ी को एक नया स्वराज दे पाएगी अन्यथा इस लोकतंत्र में भी नेता का बेटा नेता बनता रहेगा। जनता को इस प्रकार की राजशाही प्रथा को बदलना होगा। इस वंशवाद की राजनीति को खत्म करने का काम जनता ही करेगी। जब तक जनता जागरूक नही होगी तब तक ऐसे लोग हम पर राज करते रहेंगे।

इस अवसर पर गोविंदसिंह, जुगलसिंह, भीखाराम, नौरंगराम, रीछपालसिंह, भगवानसिंह, वार्ड पंच गजेन्द्रसिंह,रूपसिंह, रामलाल मेघवाल, चतरसिंह, अभिनव कार्य करता रामचन्द्र ऊपनी, बजरंग बिश्नोई, अशोक विशनोई, इन्द्रसिंह एवं श्रवण सिंह पुंदलसर आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

‘विकसित राजस्थान @2047’ के रूप में भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश, जाने बजट की महत्वपूर्ण बातें

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मेवाती का श्रीडूंगरगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत, कस्बे के युवा हुए भाजपा में शामिल

राजस्थान का बजट कल, श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की घोषणा के आसार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती आज श्रीडूंगरगढ़ में, बीकानेर जिलाध्यक्ष इमरान राइन के नेतृत्व में होगा स्वागत अभिनंदन

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव में मिल सकती है राहत, 30 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी में सरकार

Leave a Comment