Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कहाँ गए बिजली वाले नेताजी…? किसानो की फसल हो रही है चौपट । कहाँ है वो धरने-प्रदर्शन….?

Published On: August 31, 2023 3:50 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 31 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ तहसील कृषि प्रधान क्षेत्र है जहां बिरानी खेती के साथ साथ बीस हजार के करीब कृषि कुओं के साथ सिंचित फसलें भी बहुतायत से उगाई जाती है। कृषि से विकास की दिशा में अग्रसर यह क्षेत्र अब निरंतर बिजली की अनियमित कटौती और ट्रिपिंग के कारण पिछड़ता जा रहा है और गरीब किसानों को अपने सामने जलती हुई फसलो को देखकर रोने के सिवाय और कोई दूसरा चारा नहीं दिखाई दे रहा है। एक समय किसानो की सहानुभूति पाकर ही विधायक प्रतिस्पर्धा में विजय हुए वर्तमान विधायक ने इस बार बिजली और किसानो की इस पीड़ा को अनदेखा करते हुए सिर्फ चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक और जहां वर्तमान विधायक उद्घाटन पर उद्घाटन किये जा रहे हैं वहीं किसानों की समस्याओं का लगता है कि उनको तो कोई सरोकार ही नहीं है।

फरवरी 2017 में दिया था विद्युत विभाग के सामने कई दिनों तक धरना..

फ़रवरी 2017 में जब किसानों को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, तब यही विधायक उस वक्त किसानों के सबसे बड़े हितेषी बनकर लगातार कई दिनों तक श्री डूंगरगढ़ विद्युत विभाग के आगे हजारों किसानों को साथ लेकर रात और दिन धरने पर बैठ गए थे। जब उनकी सुनवाई विभाग द्वारा नहीं सुनी गई, तब सैकड़ो किसानों को लेकर जिला कार्यालय पर एकत्रित हो गए थे। जहां पर तत्कालीन प्रभारी डॉ रामप्रताप, विद्युत विभाग के एमडी और तात्कालिक जिला कलेक्टर श्रेया गुहा ने आपसी समझौता करके क्षेत्र को निर्बाध बिजली सप्लाई देने का वादा किया था। उस वक़्त उनकी 14 मांगों पर 12 मांगो पर प्रशासन द्वारा सहमति दी गयी थी।

\"\"

तात्कालिक प्रशासन के साथ समझौता वार्ता की तस्वीर

क्षेत्र के सबसे बड़े बिजली आंदोलन ने बनाया विधायक…

उसके चलते 2018 के विधानसभा चुनाव में किसानों की सहानुभूति से विजय होकर जयपुर की ओर कूच किया था। परंतु इस बार की समस्याओं से किसान खुद ही जूझ रहे हैं, जबकि आज की परिस्थितियां उस समय की परिस्थितियों के समान है। व्यक्ति भी वही है, बदला है तो सिर्फ पद। अब आगामी विधानसभा चुनाव में देखना बाकी है कि किसानों का रुख किस ओर रहता है।

क्षेत्र के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने कहा कि आज जब किसानों से राम भी रूठा हुआ है और बारिश नही हो रही है। फसले बर्बाद हो रही है किसान खून के आंसू रोने पर मजबूर है कि जिनको उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीता कर विधानसभा भेजा था वो सत्तारूढ़ होकर जनता को ही भूल चुके है। विधायक जी किसानों के आंसू ना पोंछकर सिर्फ उद्घाटनों में और फीते काटने में व्यस्त है।

जनता पूछ रही सिर्फ एक सवाल, कहाँ है बिजली वाले नेताजी..?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment