Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जयकारे के साथ 3 सितंबर को पैदल यात्री संघ जायेगा दादोजी महाराज के परसनेऊ धाम

Published On: August 31, 2023 1:52 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 31 अगस्त 2023। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास से परसनेऊ दादोजी महाराज के पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ की रवानगी दधिमथी माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस के रुप में होगी। संघ के कालू शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से 3 सितम्बर को दोपहर सवा तीन बजे दादोजी महाराज के भक्त पैदल रवाना होंगे जो 4 सितम्बर की सुबह 6 बजे के करीब परसनेऊ दादोजी महाराज के दर्शन करेंगे। कालू शर्मा ने बताया कि संघ के साथ दादोजी महाराज की अखंड ज्योत भी प्रज्ज्वलित रहेगी। शर्मा ने बताया कि संघ में जाने के इच्छुक भक्त कालुबास में दधिमथी ईमित्र पर सम्पर्क करके यात्रा सम्बंधित जानकारी ले सकते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment