एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

चुनाव से पहले राजस्थान बीजेपी में नया संकट, केंद्रीय मंत्री मेघवाल के खिलाफ बगावत…

Published on: August 31, 2023

द खबर एक्सप्रेस 31 अगस्त 2023। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है और भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ रही हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में नया संकट खड़ा हो गया है। बीजेपी प्रदेश संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल मुश्किल में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेघवाल के खिलाफ जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं सीएम गहलोत ने मेघवाल के आईएएस अफसर रहने के दौरान करप्शन की जांच कराने की बात कही है। सीएम गहलोत ने भाजपा नेता कैलाश मेघवाल के आरोपों का समर्थन किया है। सीएम ने कहा कि कैलाश मेघवाल ठीक बोल रहे हैं। सरकार केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की जांच करवा रही हैं। अर्जुनराम आईएएस थे, तब उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है कि आगामी दिनों में क्या प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला हैं….?

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया पलटवा

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली में कहा कि संभवतः कैलाश मेघवाल को बीजेपी से टिकट नहीं मिल रहा है, इसलिए वह कांग्रेस की ओर जा रहे हैं। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- कैलाश मेघवाल मुझे मंच से धमकी दे रहे थे कि इस बार मुझे टिकट दोगे या नहीं। मैंने कहा कि टिकट देने वाला मैं कौन होता हूं, टिकट तो पार्टी तय करती हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की होगी। उन्हें लग रहा होगा कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा तो इसलिए वह कांग्रेस की ओर जा रहे हैं। वह मंच से कांग्रेस के सीएम की तारीफ कर रहे हैं। तारीफ ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि तारीफ करते नहीं थक रहे। जब वह कांग्रेस के सीएम की प्रशंसा कर रहे हैं तो यह स्वाभाविक है कि वह मेरी आलोचना करेंगे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने लगाये थे केंद्रीय मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल के बयान को लेकर बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। दरअसल एक कार्यक्रम में कैलाश मेघवाल ने अपनी ही पार्टी के नेता की न केवल आलोचना की बल्कि सीएम और विधानसभा स्पीकर की तारीफ करते दिखे थे। कैलाश मेघवाल ने अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्टाचारी नंबर वन की संज्ञा दे डाली। इसके साथ ही कहा कि वह पीएम मोदी को चिट्ठी लिखेंगे। कैलाश मेघवाल ने कहा- मैं पीएम से कहने वाला हूं कि भाई आपने जिसको मंत्री बनाया है। वह भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर था। उसने लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया था। इसने गरीब और मजबूर लोगों को भी नहीं छोड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment