एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ बयान बेबुनियाद और पूर्वाग्रह से ग्रसित… एड. चंद्रप्रकाश बारूपाल

Published on: August 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 अगस्त 2023। कल भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ विवादित बयान दिया। पूर्व मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के भ्रष्टाचारों के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखूंगा। इस विवादित बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं के अलग अलग बयान आने शुरू हो गए।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खास सिपहसालार एवं श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान को बेबुनियाद और पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया। बारूपाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की किताब “अ मेनिफेस्टो फ़ॉर चेंज” में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का ज़िक्र करते हुए लिखा था कि ” अर्जुन राम मेघवाल जैसे जनप्रतिनिधि ही बदलेंगे देश का भाग्य और देश को एक नई देश देने में काम करेंगे। जो अपनी सादगी,संघर्ष और त्याग की भावना से हर वर्ग को साथ लेकर चलते है।

बारूपाल ने कहा कि ये केंद्रीय मंत्री की ईमानदार छवि का ही परिणाम है कि आज मोदी सरकार में बाबा साहब डॉ भीमराव के बाद देश के दूसरे दलित कानून मंत्री बनाये गए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम के मुख्य चेहरे है।

भाजपा के व समाज के अग्रणीय पूर्व मंत्री कैलाश मेघवाल का ऐसा बयान उनको शोभा नही देता। हम उनकी क़द्र करते है लेकिन ऐसी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना उनके पद की गरिमा के विपरीत है, भगवान उनको सद्बुद्धि दे।

देखे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का विवादित बयान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment